Chhattisgarh NewsLife Style

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर ग्राम छतौद में चला स्वच्छता अभियान

तिल्दा-नेवरा, रायपुर 17 सितंबर 2025 : आज श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर रायपुर जिले के विकासखंड तिल्दा-नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत छतौद में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रविन्द्र कुमार साहू ने किया। जिसमे ग्राम के हृदय स्थल बजरंग चौक, जो लंबे समय से गंदगी और अव्यवस्था का शिकार था। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर सफाई कर चौक को स्वच्छ बनाया। वही यहां के स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बता दे कि इस अवसर रविन्द्र कुमार साहू ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत कर हर नागरिक को स्वच्छता का संदेश दिया है। उनके जन्मदिन पर इस तरह के अभियान चलाकर हम सब उनके संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।”

ज्ञात यह भी हो कि ग्रामवासियों ने इस अभियान की सराहना की और कहा कि इससे चौक पर फैली गंदगी हटने से लोगों को राहत मिली है। अब यहां आवागमन सुचारु से संबंधित संचालित होगा और संक्रमण फैलने की आशंका भी कम होगी।वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर सभी ग्रामवासियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को नियमित रूप से चलाने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीइस अवसर पर मुख्यरूप से सहयोग करने वालो मे रविन्द्र कुमार साहू जी के आलावा नरेन्द्र सिन्हा, पूर्व उप सरपंच डां जगजीवन साहू, संदीप कुमार साहू, हृदय सिन्हा, संदीप साहू (छोटे), अरविंद वर्मा आदि रहे।WhatsApp Image 2025 09 17 at 12.15.01 18637c32 - WhatsApp Image 2025 09 17 at 12.15.01 18637c32

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles