Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

17 सितंबर को तिल्दा-नेवरा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भाजपा के नेतृत्व में होगा भव्य आयोजन : सौरभ जैन

तिल्दा-नेवरा : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर 2026 को भाजपा तिल्दा-नेवरा शहर मंडल द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन अटल परिसर, वार्ड क्रमांक 22, तिल्दा-नेवरा में किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को शाम 6:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने का आह्वान किया गया है। वहीं शाम 7:00 बजे दीप प्रज्वलन किया जाएगा।

img 20260916 wa00059106595490191283041 - img 20260916 wa00059106595490191283041


ज्ञात हो कि भाजपा तिल्दा नेवरा मंडल के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


इस अवसर पर तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।भाजपा तिल्दा-नेवरा शहर मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply