Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

शांति भंग करने वाले 3 असामाजिक तत्वों को तिल्दा-नेवरा पुलिस ने किया गिरफ्तार


तिल्दा नेवरा : गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

img 20260916 wa00043171426366796097206 - img 20260916 wa00043171426366796097206


बता दे कि इस मामले में पवन कुमार ध्रुव, हीरालाल नवरंगे,उमेश कुमार वर्मा को धारा 170 BNSS के तहत 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर तीनों को जेल भेज गया।


ज्ञात हो कि तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने कहा है की पुलिस द्वारा गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए। असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजों एवं चाकूबाजों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने, भय उत्पन्न करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply