Chhattisgarh NewsEntertainment News

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे विराजे मां दुर्गा  श्री गणेश लक्ष्मी सरस्वती श्री कार्तिकेय जी हो रही रोज कार्यक्रम

बैकुंठ तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की स्थापना की गई है। जिसमे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां दुर्गा संग बल बुद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश जी, धन संपत्ति की देवी मां लक्ष्मी जी, बुद्धि ज्ञान की देवी माँ सरस्वती जी और भगवान श्री कार्तिकेय जी आदि सभी अलौकिक छबी संग विराजे है। रोजाना सुबह 7 बजे व शाम 7 बजे हो रही पं. मनोज तिवारी के मंत्रोच्चार के विधिवत पूजा आरती। जिसे दर्शन करने सुबह से रात्री तक दुर दुर से लोगो का आवागमन होरहा है।

img 20250923 wa00617923610380320429907 - img 20250923 wa00617923610380320429907

बता दे कि प्रथम दिवस विधिवत घट पूजा कर सभी प्रतिमाओं को विराजमान कराया गया। जिसमे अवसर पर विशेष रूप से संयंत्र के यूनिट हैड की श्रीमती मैडम कुलकर्णी जी के साथ टेक्निकल हैड फंक्शन श्री राजिव सिंगल संग श्रीमती नितु सिंगल जी, श्रीमती चैताली चट्टोपाध्याय जी, एवं मैकेनिकल हैड अनिल गुप्ता जी सपत्नीक, सेक्यूरिटी हैड सुशांता मोहापात्रा जी, गोविंदा पोद्दार जी, हेमंत साहू जी के आलावा यूनियन प्रतिनिधियो, कर्मचारियों कालोनीवासी आदि उपस्थित रहे।

img 20250923 wa00636880319329617362359 - img 20250923 wa00636880319329617362359

इस अवसर पर शुभकामना संदेश के रूप में मैडम श्रीमती कुलकर्णी जी ने सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए। निवेदन किया कि हम हर वर्ष रावण को मारते हैं। उसका दहन करके है। वैसे ही अपने अंदर मे,मन क्रम बचन मे व्याप्त छल, कपट, ईष्या, द्वेष, पाप आदि रूपी रावण को भी मारे, समाप्त करे।

img 20250923 wa00626067340613674162874 - img 20250923 wa00626067340613674162874

अंतिम महत्वपूर्ण उद्बोधन में संयंत्र के एफ एच टी श्री राजीव सिंगल जी ने कहा कि हम सबके लिए नवरात्रि बडे हर्षोल्लास के साथ आती है। जिसमे हम नौ दिनों तक मिलकर माता रानी की सेवा करे। जिससे माता रानी की कृपा हम सभी पर बनी रहे। वही हमारा संयंत्र की स्थिति भले ही अभी समयानुकूल नही है। लेकिन माता रानी के उपर हम सबको पुरा भरोसा है। जल्दी हि वह सब कुछ ठीक कर देगे। और फिर हम पहले की तरह ही अग्रसर को होगे। अंत सिघल जी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

img 20250923 wa00645680193797904865320 - img 20250923 wa00645680193797904865320

गौरतलब हो कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के द्वारा प्रतिदिन स्वच्छ मनोरंजन के रूप में रात्रिकालीन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जो इस प्रकार से है। मसल:

img20250922193547375155897858634992 - img20250922193547375155897858634992

22 सितंबर प्रथम दिवस, स्थापना पूजा, शाम 5 :45 बजे से प्रारंभ शाम 7:30 तक संपन्न हुआ।

23 सितंबर द्वितीया, तिथि के दिन स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात्री 8 :00 बजे से़।

24 सितंबर तृतीया दिवस, गरबा/डांडिया शाम 8 :00 बजे से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR के तहत ) द्वारा प्रायोजित।

गरबा/डांडिया, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR के तहत) द्वारा प्रायोजित प्रदर्शन के बाद खुला गरबा/डांडिया – सभी इच्छुक भक्तों के लिए

25 सितंबर चतुर्थी के दिन ऑर्केस्ट्रा जुनून द्वारा प्रस्तुत भिलाई रात्रि 8 :00 बजे से

26 सितंबर पंचमी के दिन एजुकेशन सोसायटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि 8 :00 बजे से

27 सितंबर पंचमी+षष्ठी के दिन गरबा/डांडिया लेडीज़ क्लब द्वारा वेज बोर्ड,

वेज बोर्ड लेडीज़ क्लब प्रदर्शन के बाद ओपन गरबा/डांडिया – सभी इच्छुक भक्तों के लिए रात्रि 9:00 बजे से

28 सितंबर षष्ठी के दिन गरबा/डांडिया लेडीज़ क्लब स्टाफ द्वारा रात्री 8 :00 बजे से

स्टाफ द्वारा प्रेजेंटेशन के बाद लेडीज क्लब ओपन,गरबा/डांडिया – सभी इच्छुक भक्तों के लिए।

29 सितंबर सप्तमी के दिन छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम लोकदर्शन भिलाई की प्रस्तुति 8 :00 बजे से

30 सितम्बर अष्टमी के दिन गरबा/डांडिया
1) एमजे डांस ग्रुप तिल्दा द्वारा गरबा/डांडिया रात्री 8 बजे से 9 बजे तक।

2) एमजे डांस ग्रुप – तिल्दा प्रदर्शन के बाद, ओपन गरबा/डांडिया – सभी इच्छुक भक्तों के लिए दोपहर 20:00 बजे से

1 अक्टूबर नवमी के दिन ओपन गरबा – सभी इच्छुक भक्तों के लिए रात्री 8 :00 बजे से 10 बजे तक।

02 अक्टूबर दशमी (दशहरा) के दिन विसर्जन समय
सुबह 10:00 बजे से 12 बजे तक।

img 20250923 wa0068415184686066650512 - img 20250923 wa0068415184686066650512

स्थापना दिवस के अवसर पर यहां के यूनियन प्रतिनिधियो जिसमे डोरे लाल विश्वकर्मा, राजेश वर्मा,संदीप सिंह, छननू लाल कुर्रे, स्टाफ से गिरिजा शंकर मिश्रा, अवधेश पांडे, यशवंत वर्मा, मनोरंजन ढल, अश्वनी सिंह, कर्मचारियों राजेन्द्र कुमार साहू, गुरूदयाल साहू, जय शंकर मिश्रा, दामोदर नायक, को आलावा बहुत से अधिकारियों कर्मचारियों व कालोनीवासीयो एवं क्षेत्रवासियों को बडी भारी संख्या में उपस्थिति रही। वही इस आयोजन को सफल बनाने में सभी यूनियन प्रतिनिधियो, कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles