
धर्मेंद्र जब हेमामालिनी से दुसरी शादी किये तो पहली पत्नी प्रकाश कौर ने जो कहा वह हैरानी भरा रहा
रायपुर, 26 नवंबर 2025 : भारतीय सिनेमा जगत के बहुचर्चित हिमैन धर्मेंद्र जी के जीवन की कुछ अनकही बातें। जो उसके निजि जीवन से संबंधित है। “सिर्फ मेरे पति ही नहीं, कोई भी मर्द मेरी जगह हेमा मालिनी जैसी औरत को चुनना चाहेगा। फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों के दूसरे अफेयर हैं।” ये बात कही थी धरम जी की पहली पत्नी प्रकाश कौर जी ने। वैसे तो आप समझ ही गए होंगे कि उन्होंने ये बात क्यों कही थी। मगर ये पूरा मामला विस्तार से भी जान लीजिए आज। अपनी फिल्मी ज़िंदगी ही नहीं, निजी ज़िंदगी को लेकर भी धर्मेंद्र चर्चाओं में बने रहते थे। धर्मेंद्र ने जब अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर और अपने चार बच्चों को छोड़कर हेमा मालिनी से शादी की थी तब बहुत ज़्यादा विवाद हुआ था। धर्मेंद्र की आलोचना हर तरफ हो रही थी। हेमा मालिनी भी लोगों के निशाने पर थी। उस वक्त जब धर्मेद्र पर लोग ज़्यादा हमलावर होने लगे थे तो उनका बचाव प्रकाश कौर जी ने ही किया था।
बता दे कि CM24NEWS आज आपको सालों पहले का वो किस्सा बताएगा जब प्रकाश कौर जी की एक बात ने लोगों की नज़रों में उनकी इज्ज़त कई गुना बढ़ा दी थी। एक पत्नी अपने पति से कितनी गहराई तक प्यार करती है, प्रकाश कौर ने सालों पहले ये बता दिया था। वही मीडिया में जब ये खबर आई कि धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया है और धर्म बदलकर हेमा मालिनी से शादी कर ली है तो उनकी आलोचना शुरू हो गई। धर्मेंद्र के बारे में कई तरह की बातें कही गई। उन्हें वुमनाइज़र कहा गया। धोखेबाज़ बोला गया। धर्मेंद्र को लेकर जब विवाद बहुत ज़्यादा बढ़ने लगा तो उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर ही उनके बचाव में उतरी। उस वक्त के अपने एक इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने कहा था,”सिर्फ मेरे पति ही नहीं, कोई भी मर्द मेरी जगह हेमा मालिनी जैसी औरत को चुनना चाहेगा। फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों के दूसरे अफेयर हैं। कई लोग हैं जो दूसरी शादी भी कर रहे हैं। तो सिर्फ मेरे पति के बारे में ही बातें क्यों की जा रही हैं। उन्हें ही वुमनाइज़र क्यों बोला जा रहा है।”
गौरतलब हो कि धर्मेंद्र और प्रकाश कौर चार बच्चों के माता-पिता थे जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी। साल 1954 में प्रकाश कौर और धर्मेंद्र की शादी हुई थी। सनी और बॉबी देओल के अलावा धर्मेद्र और प्रकाश कौर की दो बेटियां अजीता और विजेता भी हैं। प्रकाश कौर जी ने खुद को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा है। धर्मेंद्र जब हेमा मालिनी से शादी करके उनके साथ रहने लगे तो प्रकाश कौर अपने दोनों बेटों, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ रहने लगी। उस समय बहुत कम ही ऐसा हुआ था जब प्रकाश कौर को मीडिया के कैमरों ने कैद किया।

इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि धर्मेंद्र हेमा जी की खूबसूरती पर अपना दिल हारकर उनसे शादी करने का फैसला तो कर चुके थे। मगर साथ ही वो प्रकाश कौर से भी अलग नहीं होना चाहते थे। लेकिन उनका धर्म उन्हें एक पत्नी के रहते दूसरी शादी करने की इजाज़त नहीं दे रहा था। ऐसे में धर्मेंद्र ने अपना नाम दिलावर खान रखा और इस्लाम कबूल कर लिया। इस तरह पहली पत्नी प्रकाश कौर को बिना तलाक दिए ही धर्मेंद्र ने साल 1979 में हेमा मालिनी से शादी कर ली। हालांकि धरम जी और हेमा जी, दोनों ने ही धर्म बदलने की बात को हमेशा नकारा।धर्मेंद्र से हेमा मालिनी के शादी करने के बाद हुए विवादों पर प्रकाश कौर जी ने हेमा जी के बारे में बात करते हुए कहा था,”मैं समझ सकती हूं कि हेमा मालिनी इस वक्त किस दौर से गुज़र रही हैं। हेमा भी अपने परिवार और रिश्तेदारों का सामना मुश्किल से ही कर पा रही होंगी। मैं अगर उनकी जगह होती तो ऐसा कभी ना करती। एक औरत होने के नाते मैं उनकी भावनाओं को समझ सकती हूं। लेकिन मैं पत्नी और एक मां भी हूं। इसलिए ऐसा करने की इजाज़त मैं उन्हें कभी नहीं दूंगी।”





