Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

ग्राम दैहीनपारा टंडवा से झोफडा पारा बैकुंठ तक सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर मंत्री टंक राम का जताया अभार


तिल्दा नेवरा : यह छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से खराब सड़क की वजह से परेशान ग्रामीणों की सुध आखिरकार कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने ली है।

IMG 20261018 WA0015 - IMG 20261018 WA0015

त्वरित कार्रवाई और भूमि पूजन :


समस्या का समाधान: ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा को टंडवा दैहान पारा से झोपड़ा पारा बैकुंठ पहुंच मार्ग की खस्ताहाल स्थिति से अवगत कराया था।मंत्री का निर्देश: शिकायत मिलते ही मंत्री ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए और सड़क का भूमि पूजन संपन्न कराया।मंत्री के कड़े रुख के बाद ठेकेदार द्वारा विधिवत पूजन कर रोड समतलीकरण (सड़क को समतल करने) का कार्य शुरू कर दिया गया है।


ग्रामीणों ने मंत्री टंकराम का जताया आभार:


लंबे समय की समस्या का तुरंत समाधान होने पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा को धन्यवाद दिया इस सड़क के बन जाने से टंडवा दैहान पारा और झोपड़ा पारा बैकुंठ के बीच आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा और क्षेत्र के लोगों को कीचड़ व गड्ढों से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।


इस अवसर पर मुख्य रूप प्रमुख रूप से सरपंच योगिता कृष्ण कुमार वर्मा, उपसरपंच गीतू महेश कोसले, पंच बलराम वर्मा , प्रदीप जायसवाल ग्रामीणों में गंगाराम ,मानसा राम, टापू, भोजराम, कृष्णा,पंच नमिता गौतम, राजकुमार, राजेश यादव, नीरा, नीता बंजारे, महेश निषाद, केवरा कुर्रे, लव,, नेहा वर्मा मोहनी वर्मा, शशि वर्मा कुमुद गंगा समस्त पंचगण ग्रामीणजन शामिल थे

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply