Political News

तिल्दा थाने मे एफ आई आर को फ़र्जी होने की बात पर भीड के साथ भारी बलवाल

आरंग विधायक के खिलाफ तिल्दा ठाणे में भरी बवाल

तिल्दा- नेवरा : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। जिसके चलते शहर और गांवों में गदर मची हुई है। इसी परिपेक्ष्य में तिल्दा ब्लॉक में पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें एक भाजपा विधायक पर आरोप है कि, दबावपूर्वक उन्होंने नेवरा थाना में एक एफआईआर दर्ज करवा दी है। जिसके बाद बड़ी संख्या में नेवरा थाना पहुंचे ग्रामीणों ने आरंग विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जम कर विरोध किये।

WhatsApp Image 2025 02 02 at 07.10.52 242abb56 - WhatsApp Image 2025 02 02 at 07.10.52 242abb56

बता दे कि जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने एक लिखित बयान जारी कर बताया किया था। जिसमे वह 1 फरवरी की दोपहर जनपद पंचायत तिल्दा के बाहर योगेश गुरु ग्राम खपरीडीह खुर्द निवासी के साथ चुनावी चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे बड़े भाई आसनदास गुरु मुझे बुला रहे है आप जा रहे हो तो मुझे भी साथ ले चलो, ग्राम खपरीडीह में आसानदास गुरु के पास जाकर चर्चा किए फिर मै वापस आ गया। उन्होंने आगे बताया कि रात में पता चला कि आरंग विधायक गुरु खुशवंत के दबाव में आकर नेवरा पुलिस द्वारा मेरे खिलाफ अपहरण का झूठा केस दर्ज कर दिया है।

गौरतलब हो कि बीजेपी के दबंग नेताओं के साथ ग्रामीण पहुंचे थाने। वहीं भाजपा नेता वेदराम मनहरे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण नेवरा थाना पहुंचे। जहां उन्होंने एफआईआर को झूठा बताते हुए उसे रद्द करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उनके साथ आसन दास गुरु भी उपस्थित हुए और उन्होंने थाना में लिखित बयान दिया कि मेरे घर में दोनों थे और किसी तरह का कोई अपहरण नहीं हुआ है।

WhatsApp Image 2025 02 02 at 07.23.54 7ca689f1 - WhatsApp Image 2025 02 02 at 07.23.54 7ca689f1

ज्ञात हो कि इस मामले में तिल्दा थाने के टी आई सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि, कल प्रार्थी योगेश गुरु की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आज वेदराम मनहरे अपने समर्थकों के साथ थाना आकर आवेदन दिए है। उन्होंने कहा कि प्रार्थी के बड़े भाई आसान दास गुरु भी नेवरा थाना पहुंचे थे और बयान दर्ज करवाया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles