
तिल्दा नेवरा में सांस्कृतिक पुनर्जनजागरण हेतु हिंदू सम्मेलन 4 स्थानो पर होगा आयोजन :मिलरहा अच्छा प्रतिसाद
तिल्दा नेवरा रायपुर : साँस्कृतिक पुनर्जागरण हेतु,तिल्दा मे शताब्दी वर्ष मे साँस्कृतिक पुनर्जागरण हेतु गाँव में मंडल और नगर में बस्ती स्तर पर भब्य हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों मे समाज जुटा हुआ है। जिसमें जन- जन मे विशेष कर मातृशक्ति मे विशेष रूप से उत्साह का संचार हुआ है।
बता दे कि जिसके लिए बृहत गृह सम्पर्क अभियान में भरपूर स्नेह समाज जनों का प्राप्त हो रहा है।तदनुसार तिल्दा नगर मे 4 स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन की तिथियां तय हुई हैं।भैरवगढ़ मंदिर मे 13 दिसम्बर को 12 बजे से 3 बजे तक,गोवर्धन नगर नेवरा मे 20 दिसम्बर को 1 बजे से 4 बजे तक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहका मे , 3 जनवरी 2026 को 1 बजे से 4 बजे तक,और तिल्दा सासाहोली बस्ती का हिन्दू सम्मेलन मिडिल स्कूल सासाहोली मे 10 जनवरी को 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित है। आयोजन समिति ने समाज के सभी बंधुओं, बहनों , यूवा वर्ग और समाज के गणमान्य व्यक्तियों से आग्रह किया है कि इस सम्मेलन मे उपस्थित होकर वक्ताओं के विचार सुनने अधिक से अधिक संख्या मे पधारें।





