
शहीद वीर नारायण सिंह जी को मुख्यमंत्री श्री साय मंत्री टंकराम वर्मा जी केदार कश्यप जी ने किया नमन
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सोनाखान वीर नारायण सिंह जी के जन्म, नेतृत्व और संघर्ष की पावन भूमि है।शहीद वीर नारायण सिंह जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी, मंत्री श्री केदार कश्यप जी सहीत भारी संख्या में आमोखास की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
गौरतलब हो कि इस अवसर पर सोनाखान में छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र, महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, मान. वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी एवं मान. कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जी के सहित सम्मिलित होकर वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मान. मुख्यमंत्री जी ने ₹ 101 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपिजन कर जनता को समर्पित किया।वीर नारायण सिंह जी का जीवन साहस, नेतृत्व और जनसेवा का उज्ज्वल उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।






