
Accident NewsChhattisgarh NewsLatest News
ब्रेकिंग : श्रीराम दूत प्लांट नकटी के पास दो युवक बाईक से तार घेरे से टकराया दोनों की हालत गंभीर
तिल्दा नेवरा रायपुर :छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित श्रीराम धुत कंपनी के पास लगे तार घेरे मे दो बुलेट मे सवार युवक अनियंत्रित होकर सीधा पोल से टकरा कर तार घेरा मे फंसा। जिससे दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनो समीपस्थ ग्राम बरतोरी के ही यादव लडके बताया जा रहा है। जिसमे से एक नाबालिक बताया गया है। फिलहाल दोनो को एक कार मे हास्पिटल पहुंचाया गया है।

जिस बुलेट मे दोनो सवार थे उसका नं AP, 39 RR 8000 है। घटना शाम लगभग 7:15 के आस पास बताई जा रही है। घटना के दौरान एक लडका जो नाबालिक है। वह तार से फंस कर रोड पर ही पडा मीला तो वही दुसरा तार घेरा से पार होकर दल दल मे गाड़ी के साथ पडा मीला। वही राह गीरो ने परिजनों को तुरंत खबर देने से मौके पर पहुंच गये।






