
ब्रेकिंग : 27 जनवरी को EPFO की “निधि आपके निकट 2.0” जिला संपर्क कार्यक्रम का देश भर में आयोजन
जाने छत्तीसगढ़ में कहां कहां लगेगा EPFO का निधि आपके द्वारा योजना का शिविर
रायपुर : पुरे देश भर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा 27 जनवरी को आम नागरिकों एवं श्रमिकों की सुविधा के लिए “निधि आपके निकट 2.0” अभियान के तहत जिला संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य EPFO से जुड़ी सेवाओं को आम लोगों तक सरल, त्वरित और पारदर्शी रूप से पहुँचाना है।
बता दे कि इस कार्यक्रम के माध्यम से ईपीएफ खाताधारकों की विभिन्न समस्याओं जैसे पीएफ खाता अपडेट, केवाईसी सुधार, ऑनलाइन क्लेम, पेंशन से जुड़ी जानकारी, यूएएन सक्रियण सहित अन्य शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा।
जारी सूचना के अनुसार ईपीएफओ द्वारा सभी कर्मचारियों, पेंशनधारकों एवं खाताधारकों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएँ।
नजदीकी कैंप की जानकारी प्राप्त करने के लिए पोस्टर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है या ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट/सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जानकारी ली जा सकती है।
अवगत हो कि यह कार्यक्रम ईपीएफओ की उस पहल का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत सेवाओं को लोगों के दरवाज़े तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।





