Chhattisgarh NewsLatest NewsNews from Rural AreasSocializetion News

Breaking : 29 नवंबर को “छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब” मनाएगा पुरा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति से सजेगा छत्तीसगढ़ होगे विविध कार्यक्रम

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ प्रदेश की विविध संस्कृतियों की झांकी और छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता उच्च करने छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ सहित तमाम छत्तीसगढ़िया संगठन मिलकर राजधानी रायपुर में पहली बार महापर्व मनाने जा रही है। जिसका एक मात्र उद्देश्य छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता गौरव को आम छत्तीसगढ़िया के भीतर महसूस कराना है।आज से राज्य निर्माण के 26 वें वर्ष में छत्तीसगढ़ एक लंबे सफर के बाद आत्म आंकलन के लिए तैयार है। इसी भावना से प्रादेशिक संगठनों ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान महापरब का मंच त्यौहार के रूप में सजा रहा है।छत्तीसगढ़

बता दे कि गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश संरक्षक दादा ठाकुर राम गुलाम सिंह ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों को इस महाआयोजन का हिस्सा बनने नेवता दिया है। वही इस आयोजन को देसी राज्योत्सव बताया है। जहां छत्तीसगढ़ी संस्कृतियों की झांकी और महतारी अस्मिता की बात होगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ ‘गर्व’ ने इस आयोजन को पूरी तरह सामाजिक सांस्कृतिक बताते हुए कहा कि यह आयोजन युवा ताकत को दिशाहीन होने से बचाने और उलगुलान को उन्माद में परिवर्तित होने से रोकने के लिए एक शुरुआत है। छत्तीसगढ़ अपनी विविधता के लिए जानी जाती है। लगभग आठ राज्यों की सीमा से जुड़ा यह प्रदेश उन आठ राज्यों की मिश्रित संस्कृति का महान उदाहरण है। ऐसे में आज युवाओं को सही दिशा और जानकारी देना मीडिया का काम है।
“कोस कोस में पानी बदले पांच कोस में बानी”
यह वाक्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता का परिचय है। जहां सरगुजा से बैलाडीला हमारे प्रदेश में विविधता हमारी विशेषता है। इसे समझने की जरूरत है। इसी महान सांस्कृतिक विरासत को महापरब के रूप में मनाने की परंपरा विकसित करना हमारा प्रयास है।

गौरतलब हो कि मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी की लता राठौर ने छत्तीसगढ़ की भाषाई अस्मिता को विविधताओं के बीच सहेजने का प्रयास बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी में सांस्कृतिक जागरूकता आती है। आगे उन्होंने प्रदेशभर की माताओं बहनों से इस आयोजन में शामिल होने अपील की।

ज्ञात हो कि गैर राजनीतिक संगठन CKS प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्ररथ गर्व ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन पूर्णतः सामाजिक सांस्कृतिक और प्रादेशिक अस्मिता से जुड़ा आयोजन है सभी प्रदेशवासी इसमें शामिल हों, मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को अपील करते हुए गजेंद्ररथ ने सभी साथियों से कार्यक्रम का प्रचार करने अपने करीबियों को आमंत्रित करने निवेदन किया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply