Chhattisgarh NewsEntertainment News

टोहडा मे FNL मेला का हुआ सफल आयोजन प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल के सौजन्य से

आनंद मेले में व्यंजन लेकर पहुंचे बच्चे, महिलाओं का प्रतियोगिता आयोजन और हुआ सम्मान

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना से महिलाओं के लिए सशक्तिकरण के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा एफएलएन मेला का आयोजन किया गया था। उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए तिल्दा ब्लॉक के टोहड़ा में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के तत्वाधान में महिलाओं के लिए खेलकूद और बच्चों का आनंद मेला का आयोजन किया गया।

इस अवसर कार्यक्रम में माताओं के लिए खेलकूद में एस्ट्रो एंड बाल, चम्मच बाटी दौड़, कुर्सी दौड़, सेब खाओ, बैलून फैलाओ, जोड़ी में बैलून दौड़, आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही साथ बच्चों ने आनंद मेला में विभिन्न प्रकार के पकवान जैसे मोमोज, मिर्च भजिया,आलूचाप,बड़ा, ब्रेड पकौड़ा, गुलाब जामुन,रसगुल्ला,जलेबी,समोसा, गाजर का हलुवा, दूध फरा,गुपचुप,कचौड़ी,पेठा, बताशा, खीर पुड़ी, अंकुरित चना,भेल,लस्सी,चाय,दही बड़ा, चिला फरा,नमकीन, बीड़ियां, पोपची इत्यादि पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाकर अपने अपने घरों से लाए थे।आनंद मेले

बता दे कि पालकों अतिथियों महिलाओं ग्रामवासियों ने स्वाद का भरपूर लुफ्त उठाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती रानी सौरभ जैन (पार्षद तिल्दा), समाज सेवी सौरभ जैन, अध्यक्षता रूपेंद्र कुमार वर्मा (सरपंच ग्राम पंचायत टोहड़ा), विशेष अतिथि नरसिंग वर्मा (अध्यक्ष सह . सोसाइटी टोहड़ा एवं सरपंच ग्राम पंचायत सरारी डीह),माननीय जितेंद्र कुमार गजेंद्र (सहा.अभियंता), अनिल कुमार वर्मा (कनिष्ठ अभियंता), जितेंद्र जी (सिविल कांट्रेक्टर छपोरा), राजू लाल प्रजापति जी (परसदा मानपुर),नितेश अग्रवाल जी (सौर ऊर्जा प्लांट), तुकाराम वर्मा जी (अध्यक्ष शा उ मा विद्यालय, टोहड़ा) ,जे .एस .नायक जी निर्णायक के रूप में दिनेश आडिल हीरालाल सिन्हा विक्रांत पैकरा नौतन साहू शिक्षक बृंद में प्रधानपाठक मनहरण लाल वर्मा, रविन्द्र टोप्पो, बीधन मंडल, गिरिजा देवांगन, कमला वर्मा, कमल साहू ऋतु देवांगन, पुष्पा साहू मधु वर्मा और मंच संचालन डोमार वर्मा, अजित वर्मा ने किया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles