रणबौर धाम मे यादव समाज मे श्रीमती शैल महेन्द्र साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए
भुरसुदा (तिल्दा) : समीपस्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुरसुदा मे स्थीत सुप्रसिद्ध माता रणबौर धाम पर यादव समाज द्वारा सामाजिक आयोजन आहुत किया गया था। जहां उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम में श्रीमती शैल महेन्द्र साहू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

बता दे कि इस कार्यक्रम में आए सभी अतिथि व समाजिक पदाधिकारीयो के बीच श्रीमती शैल महेन्द्र साहू ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से अपनी दावेदारी करते हुए। चुनाव पर खडे होने की अपनी बात रखे। वही अपने वर्तमान चलित योजना और भविष्य में आने वाले योजना के विषय में जानकारी साझा किया व अवगत कराया। इसके पश्चात सभी से सहयोग व समर्थन की अपेक्षा रखते हुए। बड़ो का स्नेहिय आशीर्वाद प्राप्त किया।

अवगत हो की सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती शैल महेन्द्र साहू के द्वारा दो साल पहले से इस क्षेत्र के जन जन के दिलो व जुबान पर बसे हुए हैं। क्योंकि महेन्द्र साहू के द्वारा जीसके घर भी बेटी पैदा होती है। उसको 1101 रुपए व जीसके घर शोक के काम जैसे दशगात्र पर भी नकद सहयोग व चांवल प्रदान किया जाता रहा है। वही गांव गांव में क्रिकेट टीमों को, रामायण, भागवत कथा में भी यह सहयोग राशि दिया जाता रहा है। इस अवसर पर गायत्री परिवार से संबंध रखने वाले व सुप्रसिद्ध श्रीमती शैल महेन्द्र साहू के द्वारा मंदिर निर्माण हेतु 11000 रुपया की सहयोग राशि यादव समाज को सप्रेम भेट किया। जिसके लिए सभी यादव समाज के लोगों ने सहभार धन्यवाद प्रेषित किया।





