Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई

बिहार के नये मुख्यमंत्री बनाये गये सम्राट चौधरी

 

रायपुर 14 अप्रैल 2026 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि श्री चौधरी का व्यापक राजनीतिक अनुभव एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निश्चित रूप से प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में बिहार की प्रगति और अधिक सशक्त तथा प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगी।बिहार

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और लोककल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा तथा देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles