Chhattisgarh NewsLatest NewsNews from Urban Areas

गांधी चौक नेवरा में 24 को सजेगी दीपावली मिलन समारोह की शाम लोक गायिका गरिमा दिवाकर देंगी  लोकगीतों की प्रस्तुति

अनिल अग्रवाल का मनाया जाएगा जन्मदिन, समाजसेवी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का होगा सम्मान

तिल्दा-नेवरा : दीपावली पर्व की खुशियों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता के साथ साझा करने के उद्देश्य से तिल्दा-नेवरा में 24 नवंबर को भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। नगर के गांधी चौक में रात्रि 8 बजे से आयोजित होने वाला यह समारोह सांस्कृतिक रंगों, लोकगीतों और सम्मान समारोह की गरिमामयी प्रस्तुतियों से सराबोर रहेगा।तिल्दा नेवरा

बता दे कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका लोक अंजोर गरिमा दिवाकर की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। अपनी सुरीली आवाज और छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के माध्यम से वे दर्शकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और माटी की महक से रूबरू कराएंगी। उनकी प्रस्तुति को लेकर नगरवासियों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह रहने की उम्मीद है।अनिल अग्रवाल जी

इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री एवं समाजसेवी अनिल अग्रवाल का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। साथ ही समाजहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा जाएगा।

इस कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार दीपावली मिलन समारोह केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का एक प्रयास है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर मेल-मिलाप और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।अनिल अग्रवाल जी

आयोजकों ने नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दीपावली मिलन समारोह की खुशियों में सहभागी बनने की अपील की है।

Leave a Reply