Chhattisgarh NewsLatest News

जाने लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनो सगे बहनो की दो अमर आवाजों का अनोखा संयोग

भारतीय संगीत जगत शोक में डूबा नही भुल पायेगी दुनिया दोनो बहनो की आवाज़ को

रायपुर /मुंबई : भारतीय संगीत जगत के लिए एक अत्यंत दुखद और भावुक क्षण सामने आया है। सुरों की मलिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।लता मंगेशकर

गौरतलब हो कि इस दुखद खबर के साथ एक ऐसा संयोग भी जुड़ा है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। उनकी बड़ी बहन, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन भी 6 फरवरी 2022, रविवार के दिन, इसी अस्पताल में 92 वर्ष की उम्र में हुआ था। ठीक चार साल बाद, उसी दिन और उसी उम्र में आशा भोसले का इस दुनिया को अलविदा कहना एक अद्भुत और भावनात्मक संयोग बन गया।

बता दे कि आशा भोसले और लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। जहां लता मंगेशकर को “भारत कोकिला” के रूप में सम्मान मिला, वहीं आशा भोसले ने अपनी बहुमुखी गायकी से हर पीढ़ी के दिलों में खास जगह बनाई। उनके गीतों में प्यार, मस्ती, दर्द और जीवन के हर रंग झलकते हैं।

ज्ञात हो कि आज भले ही ये दोनों महान स्वर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाए हुए गीत सदियों तक गूंजते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
दोनों दिग्गज बहनों को भावभीनी श्रद्धांजलि।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles