
ब्रेकिंग : रायपुर में कल 19 को भाजपा की अहम प्रेस वार्ता, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व सीएम विष्णुदेव साय करेंगे संबोधित
19 अप्रैल की इस खास प्रेष वर्ता मे सभी पत्रकार बंधुओं को किया जा रहा आमंत्रित
रायपुर : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 19 अप्रैल को राजधानी रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
गौरतलब हो कि भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रेस वार्ता दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला में आयोजित की जाएगी। इस दौरान संगठन एवं सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी साझा की जा सकती है।
बता दे कि इस अवसर कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। भाजपा की ओर से सभी पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को प्रेस वार्ता के कवरेज हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।
स्थान: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर
समय: दोपहर 12 बजे
भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग, छत्तीसगढ़





