
आदित्य बिरला ग्रुप के अल्ट्राटेक सीमेंट ने रचा नया किर्तिमान इस वर्ष बढाई उत्पादन क्षमता 200 मिलियन टन पार
मुम्बई में 17 मार्च को अल्ट्राटेक ग्रुप आफ सीमेंट कंपनी ने मनाया जश्न बालीवुड सीतारो की प्रस्तुति किये क्रिकेटर कपील देव विरेन्द्र सहवाग शिरकत
नई दिल्ली/मुंबई : उद्योग व्यापार में वर्त्तमान परिस्थिति के अनुसार अभी देश में सीमेंट की कीमतों में हाल के दिनों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वही यह एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण एनर्जी और फ्रेट कॉस्ट बढ़ने से सीमेंट कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है। जिसका असर सीधे कीमतों पर दिख रहा है। आने वाले समय में भी कीमतों में और तेजी की संभावना जताई जा रही है।

देश मे नंबर एक के बाद अब दुनिया में भी :
गौरतलब हो कि जानकारों की माने तो इसी बीच देश की नंबर एक का दर्जा बरकरार रखते हुए। देश के दिग्गज कंपनी UltraTech Cement ने एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए अपनी सालाना उत्पादन क्षमता 200 मिलियन टन के पार पहुंचा दी है। इसके साथ ही यह चीन के बाहर दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई है। कंपनी की क्षमता अमेरिका से लगभग दोगुनी और यूरोपीय संघ की कुल क्षमता से भी अधिक बताई जा रही है।
अवगत हो कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी अपने उच्च गुणवत्ता वाले सिद्धांतो के साथ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। इस कंपनी ने हाल ही में तीन नई ग्राइंडिंग यूनिट्स को कमीशन किया है। जिनकी कुल क्षमता 8.7 मिलियन टन है। ये यूनिट्स उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, झारखंड के पतरातू और आंध्र प्रदेश के वाइजाग में स्थापित की गई हैं।
बता दे कि इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी के अवसर पर आदित्य बिरला ग्रुप की इस प्रमुख कंपनी ने क्षमता विस्तार में अभूतपूर्व तेजी दिखाई है। जहां 100 मिलियन टन की क्षमता तक पहुंचने में समूह को 36 साल लगे, वहीं 2019 में 100 मिलियन टन से 200 मिलियन टन तक पहुंचने में महज 7 साल का समय लगा।
ज्ञात हो कि ग्रुप के उच्चाधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के चेयरमैन श्री कुमार मंगलम बिरला के कुशल नेतृत्व व अनुभवों के साथ उर्जावान कर्मचारियों व अच्यछी प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से 200 मिलियन टन पार करने मे स़फल रहे हैं। इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भारत में किसी भी सेक्टर की किसी कंपनी ने अब तक इस स्तर की उत्पादन क्षमता हासिल नहीं की है।
आपको बता दे कि विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती मांग और लागत के दबाव के बीच सीमेंट सेक्टर आने वाले समय में निवेश और विस्तार के लिहाज से और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बिरला ग्रुप आफ कंपनी की एक और खास बात यह रही है। कि ये अपने पुराने कर्मचारियों को महत्व दिया जाता है। जो कि लंबी सेवा के साथ उनके अनुभवों को महत्व दिया जाता है। इसी लिए आज भी पुराने से पुराने कर्मचारियों की संख्या इस कंपनी मे बरकरार है। यही कारण है कि इन सारी खुबियो के साथ अल्ट्राटेक सीमेंट निरंतर अपनी अप्रत्याशित ऊचाईयों को छु रहा है। वही अल्ट्राटेक सीमेंट को देश के आधार स्तंभ के रूप में भी जाना जाता है।
अल्ट्राटेक सीमेंट ने मुम्बई सहीत देश भर के सभी यूनिटों मे मनाया जश्न:
171 अप्रैल को आदित्य बिरला ग्रुप के अल्ट्राटेक सीमेंट के द्वारा अपने नये किर्तिमान रचने की खुशी मे मुम्बई में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे चेयरमैन श्री कुमार मंगलम बिडला जी सपरिवार की उपस्थिति के साथ विशेष रूप से देश के जाने-माने क्रिकेटर कपील देव जी, व विरेन्द्र सहवाग जी शिरकत किये। वही इस अवसर पर बालीवुड के जाने-माने डांसर व गायकों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।
जश्न के इस अवसर पर मशहूर क्रिकेटर कपील देव विरेन्द्र सहवाग ने अपने खिलाडी जिवन के अनेक पलो को मनमोहक अंदाज मे रखा। जो की हंसी मजाक, प्रेरणा व संघर्ष के समय को रखा। वही अल्ट्राटेक सीमेंट को देश का आधार स्तंभ का दर्जा दिया।
इसी तरह का आयोजन अल्ट्राटेक सीमेंट के देश भर के सभी यूनिटों मे इस वर्ष 200 मिलियन टन से पार का





