Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर कबीरधाम पुलिस की अनोखी पहल, साइकिल से कार्यालय पहुंचे S P धर्मेंद्र सिंह

कबीरधाम (जयराम धीवर की रिपोर्ट) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा संबंधी आवाहन से प्रेरित होकर कबीरधाम पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह स्वयं साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों-कर्मचारियों को भी ऊर्जा बचत के लिए साइकिल एवं पैदल चलने के लिए प्रेरित किया।

img 20260512 wa00027851911657384174311 - img 20260512 wa00027851911657384174311

इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने साइकिल से कार्यालय पहुंचकर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

बता दे कि इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण केवल एक आवश्यकता नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है। यदि लोग अपनी दैनिक आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करें, तो ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि जिनका निवास कार्यालय के नजदीक है, वे यथासंभव पैदल कार्यालय आएं और अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन साइकिल या पैदल कार्यालय पहुंचने की आदत विकसित की जाए, जिससे ऊर्जा बचत के साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिल सके। कबीरधाम पुलिस की इस पहल को जिले में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक स्तर पर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करता है, बल्कि आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करता है।

इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कबीरधाम पुलिस की यह पहल सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे जिम्मेदार प्रशासनिक सोच का बेहतर उदाहरण बता रहे हैं।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles