Accident NewsChhattisgarh NewsLatest News

दुर्ग ब्रेकिंग : कुम्हारी में भीषण आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट, एक साल की बच्ची समेत 4 की मौत

कुम्हारी /भिलाई / दुर्ग (जयराम धीवर की रिपोर्ट) : 12 मई दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग के कुम्हारी मे वार्ड नंबर-4 में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घटना का कारण घर में लगी भीषण आग के चलते गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो जाना बताया गया । जिसमें एक साल की मासूम बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

img 20260512 wa00046273470921118611303 - img 20260512 wa00046273470921118611303

गौरतलब हो कि सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद सिलेंडर फटने से हादसा और भयावह हो गया।
हादसे में मृतकों की पहचान अनिल वैष्णव (45 वर्ष), चांदनी वैष्णव (18 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (20 वर्ष) और गोपिका वैष्णव (1 वर्ष) के रूप में हुई है।

बता दे कि इस दुखद घटना के बाद कचान्दुर में आयोजित शासकीय फिजियोथैरेपी महाविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का प्रस्तावित आगमन स्थगित कर दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Show More

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles