Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

तिल्दा-नेवरा खड़ में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की मासिक बैठक संपन्न

तिल्दा-नेवरा, छत्तीसगढ़ :
आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (CKS) तिल्दा-नेवरा खड़ एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) तिल्दा-नेवरा खड़ की मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला शक्ति एवं युवा साथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, गांव-गांव तक विस्तार करना तथा छत्तीसगढ़िया समाज के हक-अधिकार एवं जनहित के मुद्दों पर आगामी रणनीति तैयार करना रहा।
तिल्दा-नेवरा,

अवगत हो कि इस अवसर पर बैठक में संगठन के विस्तार अभियान, सदस्यता अभियान, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं की भागीदारी तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और अस्मिता के संरक्षण एवं संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों एवं जनसमस्याओं की जानकारी साझा करते हुए। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के सुझाव दिए।

वही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में गांव-गांव, मोहल्लों और वार्डों में सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर छत्तीसगढ़िया समाज की आवाज को मजबूत बनाया जा सके। इसके साथ ही सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर जनजागरण कार्यक्रम चलाने तथा जनता के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया गया।

वही महिला शक्ति एवं युवा साथियों की सक्रिय सहभागिता बैठक की विशेष उपलब्धि रही। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसकी युवा ऊर्जा और महिलाओं की भागीदारी से बढ़ती है। इस अवसर पर महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं ने भी संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में छत्तीसगढ़ के हित, संस्कृति, स्वाभिमान और अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष एवं सेवा का संकल्प दोहराया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
अंत में संगठन के वरिष्ठ साथियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास, सामाजिक न्याय एवं छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा तथा आम जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। यह जानकारी प्रदीप छत्तीसगढीया के द्वारा दिया गया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles