Chhattisgarh NewsLatest News

कम लागत, आसान उपयोग और बेहतर उत्पादन से बढ़ा नैनो यूरिया पर किसान परमेश्वर सिंह चौहान का विश्वास

जांजगीर-चांपा (जयराम धीवर की रिपोर्ट) 08 जून 2026 : आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब किसानों के खेतों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। नवागढ़ जनपद के ग्राम कचंदा निवासी प्रगतिशील किसान परमेश्वर सिंह चौहान भी ऐसे ही किसानों में शामिल हैं, जिन्होंने नैनो यूरिया को अपनाकर खेती को अधिक सुविधाजनक, किफायती और लाभकारी बनाया है। लगभग ढाई एकड़ कृषि भूमि में खेती करने वाले किसान परमेश्वर सिंह चौहान पिछले एक वर्ष से नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं।छत्तीसगढ़

इस अवसर पर श्री चौहान ने बताया कि कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने नैनो यूरिया का प्रयोग शुरू किया, जिसके परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। श्री चौहान ने बताया कि नैनो यूरिया की छोटी बोतल को खेत तक आसानी से ले जाया जा सकता है तथा इसका छिड़काव भी सरल है। समय पर फसल को आवश्यक पोषण मिलने से पौधों की बढ़वार बेहतर हुई है और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। इसके साथ ही उर्वरक पर होने वाला खर्च कम हुआ है, जिससे खेती की लागत नियंत्रित करने में मदद मिली है।

ज्ञात हो कि परमेश्वर सिंह चौहान का मानना है कि नैनो उर्वरक आधुनिक और टिकाऊ खेती की दिशा में एक प्रभावी विकल्प साबित हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे कृषि विभाग सेे तकनीकी मार्गदर्शन लेकर नैनो उर्वरकों का उपयोग करें, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर खेती को लाभकारी बनाया जा सके। उन्होंने किसानों के हित में संचालित शासन की योजनाओं और कृषि विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए इसके लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles