
सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल ने किया तिल्दा नेवरा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
तिल्दा नेवरा में जनप्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को दी नई मजबूती
: पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार 28 जून 2026 को तिल्दा नेवरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाने में देश के डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि भारत भले ही पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन आने वाली पीढ़ियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अभियान की निरंतरता बेहद जरूरी है।
उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं और इस जन अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पोलियो जैसी घातक बीमारी का पूरी तरह उन्मूलन संभव है और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष कुमार सिन्हा और हॉस्पिटल के स्टाफ मौजूद रहे आपको बता दे कि आज ही राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पल्स पोलियो अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विकासखंड तिल्दा के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष कुमार सिन्हा के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरखूँट, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तरपोंगी एवं प्राथमिक शाला मोहदा का भ्रमण किया गया, साथ ही बच्चो को पोलियो भी पिलाये




