माँ कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति की द्वितीय वार्षिक आमसभा 16 अगस्त को

रायपुर : माँ कर्मा प्रतिभा प्रोत्साहन समिति छत्तीसगढ़ की द्वितीय वार्षिक आमसभा का आयोजन 16 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 11 बजे से भामाशाह साहू छात्रावास, टिकरापारा, रायपुर में किया जाएगा।
आमसभा में समिति के सभी सदस्यों, कार्यकारी पदाधिकारियों, हितग्राहियों, समन्वय समिति के सदस्यों एवं कोर कमेटी के सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ माँ कर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण, चंदन तिलक एवं धूप-अगरबत्ती के साथ आरती गायन से होगा।
इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं समिति के अध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा। आमसभा में कोषाध्यक्ष द्वारा समिति का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया जाएगा तथा वार्षिक बजट के अनुमोदन पर चर्चा होगी। इसके साथ ही समिति के कोष की समृद्धि, सदस्यता वृद्धि तथा समिति के आगामी कार्यों को लेकर चिंतन-मनन एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।
समिति की ओर से सभी सदस्यों एवं हितग्राहियों से आमसभा में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
उक्त जानकारी संचालन समिति के सक्रिय सदस्य नारायण लाल साहू, रोहिणीपुरम रायपुर ने दी।



