Chhattisgarh NewsLatest News
ब्रेकिंग : तिल्दा रेलवे फाटक के पास युवक की मौत, कोहका निवासी होने की मिली जानकारी

तिल्दा-नेवरा, रायपुर : तिल्दा रेलवे फाटक के पास बुधवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम पंचायत कोहका निवासी कुंभकरण के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उसका घर साढ़ा देवता चौक के पास स्थित है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
परिजनों एवं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 15-20 दिन पहले कुंभकरण के एक भाई ने भी आत्महत्या की थी। लगातार हुई इन घटनाओं से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।



