Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

यादव ठेठवार समाज मे बज गया चुनावी बिगुल गोवर्धन यदु

तिल्दा-नेवरा रायपुर 26 अगस्त : दिन बुधवार को यादव ठेठवार समाज राजिम महासभा की बैठक जिला गरियाबंद महासभा मुख्यालय राजिम मे रखा गया था। समस्त छत्तीसगढ़ उपमहासभा,राज जिला,पार,नगर इकाई व समस्त पदाधिकारी गण के सर्वसम्मति से चुनाव निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति की गई राजिम महासभा की कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चुनाव तीन प्रमुख पदो के लिए होगा। जिसमे अध्यक्ष,महासचिव
कोषाध्यक्ष आज की बैठक अंतिम कार्यकारिणी बैठक था।

img 20260828 wa00323796799314225496443 - img 20260828 wa00323796799314225496443

बता दे कि सरकार द्वारा देय नवनिर्मित भवन परिसर का लोकार्पण करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी लूलचंद यदु खल्लारी राज, सहायक निर्वाचन अधिकारी,गजानंद यदु, रायपुर राज, सोमकांत यादव कौड़िया राज,कन्हैया यदु छुरा राज नरेश यादव राजिम राज , ने चुनावी तिथि व नियमों,अधिकारो की जानकारी सयुक्त रूप से दिये।


ज्ञात हो कि मतदाता सूची समस्त राज ,पार,नगर इकाई जिला,उपमहासभा अपने अपने परिक्षेत्रों की लेटर पेड़ से मतदाता की पद नाम व मोबाइल नम्बर सहित सूची
राजिम महासभा चुनाव अधिकारियो के पास अंतिम तिथि 06/09/2026 रविवार तक मोबाइल के माध्यम से भेजेंगे
मतदाता सूची प्रकाशन के पश्चात दावा आपत्ति मंगाया जाएगा,ततपश्चात अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिसकी तिथि बाद में घोषित की जायेगी। सूची के आधार पर एक पदाधिकारी एक हि मत डालने का अधिकार होगा।


नामांकन व वापसी दिनाक 20 /09/2026 रविवार मतदान 02/10/2026 शुकवार को होगा और इसी दिन प्रत्याशी की रिजल्ट भी घोषणा कर दिया जायेगा ।इस बार जो भी परिक्षेत्र से प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे वह अपने राज व पार परिक्षेत्र से लेटर पेड़ पर अपनी सदस्य्ता का जानकारी नामांकन के समय उपलब्ध कराएंगे ।तभी मान्य होगा मत का अधिकार उपमहासभा,5 राज,5,जिला,5 पार,3 नगर इकाई ,5 प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ,3-3 मत
यह चुनाव राजिम महासभा नियमावली के नियमानुसार भाग,1 पृष्ठ क्रमांक,38 के अनुसार सम्पन हो रहा है। अतः समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश ठेठवार यादव समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं से सादर निवेदन है कि अपने अपने राज,पार से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर चुनाव को सफल बनाएं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply