Chhattisgarh NewsLatest News

ब्रेकिंग : भारतीय जीवन बीमा निगम ने पूरे किए शानदार 70 वर्ष


तिल्दा-नेवरा : भारतीय जीवन बीमा निगम का 70वे स्थापना दिवस 01 सितम्बर 2026 को मुख्य शाखा भाटापारा मनाया गया एवं भाटापारा शाखा के स्थापना दिवस 09 सितम्बर 1982 में किया गया था जिनकी 43वर्ष पुर्ण कर 44वा शानदार नया किर्तिमान यादगार रूप में एवं बीमा सप्ताह के साथ मनाये जाने हेतु दिनांक 03 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को मार्केटिंग मैनेजर श्री पी एस तंतरपाले जी प्रबंधक विपणन बिलासपुर की उपस्थिति में शाखा भाटापारा सैटेलाइट शाखा बलौदाबाजार सैटेलाइट शाखा तिल्दा के समस्त अभिकर्ताओ के मेगा मीट का आयोजन किया गया जिसमें सभी अभिकर्तागण एवं बीमा सखी उपस्थित रहे।

img 20260906 wa00503604393858109609378 - img 20260906 wa00503604393858109609378

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश साहू बीमा सखी मार्केटिंग मैनेजर, बिलासपुर, उमाकांत शर्मा, शाखा प्रबंधक भाटापारा, हेमंत भीमगे सहायक शाखा प्रबंधक भाटापारा , सिलिया लीडर जितेन्द्र सिंह राजपूत, सत्येंद्र कुमार साहू, राम कुमार साहू, विकास अधिकारी महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, ज्ञानेश्वर देवांगन ने भी अपने अनुभव के बारे में विस्तार से बताया।


बता दे कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LlC) ने 01 सितम्बर को अपनी 70वे वर्ष पूरे कर लिए हैं । पिछले 69 वर्षों से भारतीय जीवन बीमा निगम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता कर रहे हैं।इन 69 वर्षों में भारतीय जीवन बीमा निगम अपने उपलब्धियों की नई ऊंचाईयों को छूआ है। जीवन बीमा व्यवसाय में 25 वर्षों से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद भी भारतीय जीवन बीमा क्षेत्र में सर्वाधिक शेयर के साथ लीडर हैं।हर साल भारतीय जीवन बीमा निगम अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर नये कीर्ति मान स्थापित किया है।


ज्ञात हो कि बरकरार हैं मार्केट लीडर का ताज:- भारतीय जीवन बीमा निगम बिलासपुर मंडल मार्केटिग के मुखिया पी एस तंतरपाले जी (प्रबंधक विपणन) बताया कि वर्ष 1956 में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) 5 करोड़ रूपए की पुंजी के साथ शुरू की गई थी और अब कंपनी के पास 250 लाख करोड़ कि सम्पत्ति है। भारतीय जीवन बीमा निगम ने 01 सितम्बर 1956 में अपना कारोबार 168 कार्यालयों से शुरू किया था और अब देश में भारतीय जीवन बीमा निगम के 5 हजार 897 शाखाएं हैं ।21.31 लाख अभिकर्ता गण अपने लक्ष्य के साथ जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं।

img 20260906 wa00514051509465322570250 - img 20260906 wa00514051509465322570250


इसी तरह भाटापारा शाखा के स्थापना दिवस पर आप सभी अपने संकल्प के साथ मोर भाटापारा शाखा इतिहास बनायेंगा के साथ आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पालिसी लगा कर इतीहासिक बनाने कि शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान जोनल स्तर, डिविजन एवं शाखा स्तर पर चल रहे प्रतियोगिता प्राप्त करने वाले अभिकर्ता ओ एवं बीमा सखी मार्केटिंग मैनेजर श्री पी एस तंतरपाले जी हाथों से सम्मानित किया गया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply