Chhattisgarh NewsLatest NewsSports News

Breaking : 22 अक्टूबर से सजेगी शतरंज की बिसात, 3.21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ होगा सुसीमा ट्रॉफी 2026

अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में शतरंज प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। सुसीमा वेल्फेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में दूसरी सुसीमा ट्रॉफी ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड क्लासिकल चेस टूर्नामेंट-2026 का आयोजन 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक गांधी स्टेडियम स्थित मल्टीपर्पज हॉल, अम्बिकापुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ (CGSCA) के तत्वावधान में होगी। प्रतियोगिता का AICF Event Code 497418/CG/2026 है।

img 20260914 wa01315539725520327043241 - img 20260914 wa01315539725520327043241

जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में देशभर के शतरंज खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता 3 लाख 21 हजार रुपये की कुल नकद पुरस्कार राशि है। प्रतियोगिता में शीर्ष 16 खिलाड़ियों सहित विभिन्न आयु वर्गों, महिला, अनरेटेड, वेटरन तथा संभागीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए भी पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

विजेताओं पर होगी पुरस्कारों की बारिश:

मुख्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 61 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय को 41 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 27 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा चौथे से आठवें स्थान तक क्रमशः 21 हजार, 15 हजार, 13 हजार, 11 हजार और 9,100 रुपये के पुरस्कार निर्धारित हैं। नौवें से 16वें स्थान तक भी नकद पुरस्कार एवं मेडल दिए जाएंगे।

ज्ञात हो कि इसके अलावा अनरेटेड, महिला और 60 वर्ष से अधिक आयु के वेटरन खिलाड़ियों के लिए भी अलग पुरस्कार रखे गए हैं। अंडर-15, अंडर-13, अंडर-11, अंडर-9 और अंडर-7 आयु वर्ग में बालक एवं बालिकाओं के लिए भी प्रथम और द्वितीय पुरस्कार निर्धारित हैं। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट एवं मेडल दिए जाने की जानकारी आयोजकों ने दी है।

आठ राउंड में होगी शतरंज की जंग

टूर्नामेंट में कुल 8 राउंड खेले जाएंगे। 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे उद्घाटन एवं तकनीकी बैठक के बाद सुबह 11:30 बजे पहला राउंड और दोपहर 3:30 बजे दूसरा राउंड होगा। 23 अक्टूबर को तीसरा और चौथा, 24 अक्टूबर को पांचवां और छठा तथा 25 अक्टूबर को सातवां और आठवां राउंड खेला जाएगा। 25 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।

प्रतियोगिता FIDE Laws of Chess एवं FIDE Swiss System के अनुसार संचालित होगी। प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 90 मिनट का समय तथा पहली चाल से प्रत्येक चाल पर 30 सेकंड की वृद्धि निर्धारित की गई है। डिफॉल्ट टाइम 30 मिनट रखा गया है।

फिडे रेटिंग बढ़ाने का मिलेगा अवसर

आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है। ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड क्लासिकल प्रतियोगिता होने के कारण खिलाड़ियों को FIDE Rating Points हासिल करने तथा अपनी रेटिंग में सुधार करने का अवसर मिलेगा। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले अनुभवी एवं रेटेड खिलाड़ियों के साथ खेलने से स्थानीय और उभरते खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त होगा। प्रतियोगिता में GM/IM/WGM/WIM तथा 2200+ रेटिंग वाले खिलाड़ियों के लिए प्रवेश शुल्क में छूट/निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान भी ब्रोशर में दिया गया है।

प्रवेश शुल्क 1600 रुपये, 20 सितंबर तक 1400 रुपये

प्रतियोगिता में सामान्य प्रवेश शुल्क 1600 रुपये निर्धारित है। खिलाड़ियों को Early Bird Offer के तहत 20 सितंबर 2026 तक केवल 1400 रुपये में प्रवेश लेने का अवसर दिया गया है। 10 अक्टूबर के बाद 500 रुपये विलंब शुल्क लागू होगा और 15 अक्टूबर 2026 के बाद कोई प्रवेश स्वीकार नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए AICF एवं CGSCA वर्ष 2026-27 का पंजीयन अनिवार्य है। CGSCA पंजीयन शुल्क 150 रुपये निर्धारित है।

पहले 51 खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क आवास

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले 51 खिलाड़ियों को डॉर्मिटरी प्रकार का निःशुल्क आवास उपलब्ध कराया जाएगा। साथ आने वाले व्यक्तियों को अपने आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। इसके अतिरिक्त ब्रोशर में कुछ स्थानीय होटलों के नाम और संपर्क नंबर भी दिए गए हैं तथा शतरंज खिलाड़ियों के लिए 10 से 20 प्रतिशत तक छूट की जानकारी दी गई है।

देशभर के खिलाड़ियों को आमंत्रण

सुसीमा वेल्फेयर फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ सहित देशभर के शतरंज खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ FIDE रेटिंग अंक हासिल करने और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर प्रदान करना है। f

आयोजन से जुड़े तकनीकी एवं प्रबंधन दल में टूर्नामेंट डायरेक्टर सरोज कुमार वैष्णव, चीफ आर्बिटर IA रॉकी देवांगन, डिप्टी चीफ आर्बिटर SNA प्रदीप कुमार मंडल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

खिलाड़ी प्रवेश एवं प्रतियोगिता संबंधी जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराए गए संपर्क माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश फॉर्म के लिए ब्रोशर में ऑनलाइन फॉर्म लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

सुसीमा ट्रॉफी 2026 अम्बिकापुर को राष्ट्रीय शतरंज मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी FIDE रेटिंग को मजबूत करने का यह महत्वपूर्ण अवसर होगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply