Chhattisgarh NewsCrime NewsLatest News

Breaking : सच दबाने की साजिश के खिलाफ पत्रकारों का आक्रोश ABPSS ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ SP को सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : प्रदेश भर में सच उजागर करने वाले पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ बढ़ रहे चरित्र हनन, धमकियों और ट्रॉलिंग के मामलों को लेकर पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला इकाई ने पुलिस अधीक्षक (SP) के नाम ज्ञापन सौंपकर माफिया सिंडिकेट और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक (DGP), नवा रायपुर को भी भेजी गई है।

img 20260929 wa000761693117514690021 - img 20260929 wa000761693117514690021

भ्रष्ट तंत्र और माफियाओं के खिलाफ खुली जंग :

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शासन-प्रशासन के घोटालों और भ्रष्टाचार को उजागर करने पर पत्रकारों के निजी जीवन, परिवार और धर्म को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में सरगुजा और अंबिकापुर में सहायक प्राध्यापक व सामाजिक कार्यकर्ता अकिल अहमद अंसारी के पत्र से सामने आए मामले के बाद प्रदेश भर में आक्रोश व्याप्त है।

img 20260929 wa00095171587559593510024 - img 20260929 wa00095171587559593510024
img 20260929 wa00101308430886786612679 - img 20260929 wa00101308430886786612679

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष नरेश चौहान ने कड़े शब्दों में कहा:

“पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है। जब तंत्र नाकाम होता है, तब पत्रकार जान जोखिम में डालकर सच सामने लाता है। तथ्यों का जवाब देने के बजाय पत्रकारों को दबाने के लिए पेड ट्रॉलिंग और धमकियों का सहारा लिया जा रहा है। हमारी कलम बिकेगी नहीं और न ही झुकेगी। अपने साथियों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

एबीपीएसएस (सारंगढ़-बिलाईगढ़) की प्रमुख मांगें :

  1. उच्चस्तरीय जांच: पत्रकारों और एक्टिविस्टों को सुनियोजित तरीके से टारगेट करने वाले असामाजिक तत्वों, भू-माफियाओं और संगठित गिरोहों की निष्पक्ष जांच की जाए।
  2. सुरक्षा की गारंटी: भ्रष्टाचार के खिलाफ निडर पत्रकारिता करने वाले मीडियाकर्मियों को भयमुक्त माहौल और पुख्ता सुरक्षा प्रदान की जाए।
  3. कड़ी कानूनी कार्रवाई: सोशल मीडिया पर फेक नैरेटिव गढ़ने, व्यक्तिगत हमला करने और धमकियां देने वालों पर गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जाए।
    प्रदेश भर में फैला विरोध, बिलासपुर में भी सौंपा गया ज्ञापन
    उल्लेखनीय है कि इसी मुद्दे को लेकर बिलासपुर में भी एबीपीएसएस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार, राष्ट्रीय पदाधिकारी अमित संतवानी एवं उत्पल सेनगुप्ता के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है।
    प्रदेश नेतृत्व ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सच लिखने वालों की सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए गए, तो पूरे प्रदेश के पत्रकार सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
    ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थिति
    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष नरेश चौहान, कोषाध्यक्ष पिंग्धवज खांडेकर, सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष समीप अनंत, बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष युवराज निराला, कोसीर ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन लहरे, ब्लॉक उपाध्यक्ष शंभु पटेल, ब्लॉक महासचिव तुलसीदास महंत और संतोषी तेंदुलकर सहित अन्य मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply