तिल्दा-नेवरा में राष्ट पिता महात्मा गांधी (बापूजी)जी की जयंती कांग्रेसियों के द्वारा मनाई गई

तिल्दा-नेवरा : शहर कांग्रेस कमेटी एवं मंडल कमेटी तिल्दा-नेवरा के संयुक्त तत्वावधान में आज कांग्रेस भवन तिल्दा-नेवरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापूजी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल्य चित्र पर पुजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांसुमन श्रद्धांजलि करते हुए उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया गांधी जी सत्य अहिंसा के पुजारी थे। देश के पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने किसानों के हित में अनेको कार्य किये एवं जय जवान जय किसान के नारा लगाते हुए उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

बता दे कि इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा तिल्दा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी, पुर्व एल्डरमैंन दिलीप देवांगन, नीरज राठी,के कृष्णा मुर्ति,अनुप रावनी द्वारिका शर्मा, कैलाश गांधी, राजेश कोटवानी पार्षद, नानक छाबड़िया पार्षद प्रतिनिधी, अमजद खान,पवन बघेल, तामेश्वर वर्मा योगेन्द्र पटेल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



