Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

आज 02 अक्टूबर के अवसर पर CHC तिल्दा नेवरा में चला विशेष स्वच्छता अभियान

तिल्दा, 02 अक्टूबर 2026 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा नेवरा में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिन्हा (BMO) के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अस्पताल परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान अस्पताल परिसर, ओपीडी क्षेत्र, वार्ड, आसपास के परिसर एवं अन्य स्थानों की साफ-सफाई की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए अस्पताल परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं मरीजों के अनुकूल बनाए रखने का संदेश दिया।

img 20261002 wa00077276421159531045992 - img 20261002 wa00077276421159531045992

गौरतलब हो कि इस अवसर पर डॉ. ए.के. सिन्हा, BMO तिल्दा ने कहा कि “स्वच्छता स्वस्थ जीवन की पहली आवश्यकता है। स्वास्थ्य संस्थान में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ अस्पताल से मरीजों एवं उनके परिजनों को बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य वातावरण मिलता है।”उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अस्पताल परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखने, जैव-चिकित्सकीय अपशिष्ट का उचित निपटान करने तथा स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

स्वच्छता अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा नेवरा के चिकित्सक, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ अस्पताल परिसर बनाए रखने का संकल्प लिया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply