गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज

तिल्दा नेवरा : आज एक महत्वपूर्ण बात गौ माता की रक्षा हेतु भारतीय संस्कृति का आधार है जिनके बिना भारत निराधार है। गौ हमारी भारतीय का प्रतीक है,गौ माता का मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ होता है। राजस्थान के किशन गिरी महराज , ने अपने प्रेस वार्ता में बताया कि गौ के बिना कोई भी धार्मिक अनुष्ठान सम्भव नहीं है। सर्व देवमयी गौ माता विश्व का कल्याण करती है।जब तक भारत कि धरती पर गौ हत्या का कलंक रहेगा,तब तक भारत सम्पन्न नहीं हो सकता।
गौ सम्मान आव्हान अभियान की ओर से केन्द्र व राज्य सरकार से मांग की जाती है कि गौ माता को राष्ट्र माता तत्काल घोषित किया जाये। हमारे सनातन धर्म के विद्ववानो ने भी चलाये जा रहें देश व्यापी आंदोलनों में गौ सम्मान आव्हान अभियान रैली का समर्थन करते हुए आज स्थानीय विश्राम गृह में बैठक की गई जिसमें में मांग की गई हैं। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किये जाने की मांग की गई है इस दौरान छत्तीसगढ़ के राजधानी में दिनांक 17/12/2026 दिन गुरुवार को महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, के नाम पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 21 के पार्षद एवं सभापति सौरभ रानी जैन ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क गली मुहल्लों में बेजुबान हमारी गौ माताएं अनावश्यक रूप से मौत के काल बन रही है।जो हम सनातनी हिन्दू धर्म को जन-जन तक इस गौ सम्मान आव्हान अभियान में शामिल होकर सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगर के समाजसेवी सौरभ जैन, वार्ड नंबर 19 के पार्षद दिनेश साहू वार्ड नंबर 20 के पार्षद संतोष यदु,गौ सम्मान आव्हान अभियान कवर्धा राजनांदगांव संभाग प्रभारी रोहन चंद्रवंशी, दुर्ग संभाग प्रभारी कमल किशोर कि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।



