Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

तिल्दा नेवरा में विधानसभा स्तरीय शिविर का आयोजन, सर्जिकल स्ट्राइक थीम पर 17×17 फीट की धान से बनी रंगोली रही आकर्षण का केंद्र

तिल्दा-नेवरा :छत्तीसगढ़ में विधानसभा स्तरीय सेवा संकल्प शिविर के अंतर्गत बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के लिए तिल्दा नगर स्थित बीएनबी स्कूल प्रांगण में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और नागरिक शामिल हुए। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही बड़ी संख्या में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

IMG 20261008 WA0007 - IMG 20261008 WA0007

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन अग्रवाल रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री भाजपा रायपुर एवं सांसद प्रतिनिधि जिला पंचायत रायपुर अनिल अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष तिल्दा चंद्रकला डाक्टर खुमान वर्मा, जिला पंचायत सदस्य स्वाति वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रायपुर शैल महेंद्र साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा, सुरेश लखवानी, सतीश निषाद सहित नगर पालिका तिल्दा के पार्षद एवं एल्डरमैन, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, जनपद पंचायत तिल्दा के सदस्य, सरपंचगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से पहुंचे लोगों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। मंच के माध्यम से विभागीय अधिकारियों ने भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके लाभ तथा पात्रता संबंधी जानकारी उपस्थित लोगों को दी।
13,869 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ
सेवा संकल्प शिविर के अंतर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 13,869 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया गया। हितग्राहियों को स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख, आय, जाति एवं निवास प्रमाणपत्र, प्रधानमंत्री आवास से संबंधित लाभ, प्रोजेक्ट अजा के अंतर्गत चाबी, विभिन्न उपकरण, चेक एवं किट सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों की मौजूदगी रही, जिससे कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तिल्दा मुकेश कोठारी, तहसीलदार रामप्रसाद बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रवि कुमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सेवा संकल्प शिविर की सराहना की तथा बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया

Leave a Reply