All India NewsChhattisgarh NewsLatest News

Breaking : ​सीमेंट कर्मचारियों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय इंटक यूनियन गंभीर, समझौता न होने पर आंदोलन की चेतावनी: देवराज सिंह

हैदराबाद /तेलंगाना 9 अक्टूबर 2026 : देश भर के सभी सीमेंट उद्योग के कर्मचारियों और ठेका मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर सीमेंट वर्कर्स फेडरेशन (राष्ट्रीय इंटक यूनियन) की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवारेड्डी जी की अध्यक्षता में व महासचिव श्री देवराज सिंह के नेतृत्व में हैदराबाद स्थीत नारायणगुडा के कांग्रेस हाऊंस मे 7 अक्टूबर को संपन्न हुई।

IMG 20261009 WA0006 1 - IMG 20261009 WA0006 1

बता दे कि इस अखिल भारतीय सीमेंट वर्कर्स फेडरेशन इंटक यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव श्री देवराज सिंह जी ने एक विशेष बातचीत के दौरान बैठक में हुई मुख्य चर्चाओं और मांगों की जानकारी दी। जिसमे निम्न बाते रही।

​चार्टर ऑफ डिमांड्स और प्रमुख मांगें:

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय महासचिव देवराज सिंह ने बताया कि नये वेजरिविजन के लिए समय को मद्देनजर फेडरेशन के साथ सभी ट्रेड यूनियन के बीच प्रबंधन के साथ ‘चार्टर ऑफ डिमांड्स’ को लेकर बातचीत की प्रक्रिया जारी हो चुका है। जिसकी पहली बैठक संपन्न हो चुका है। वही इसी तारतम्य मे फेडरेशन के द्वारा वर्किंग कमिटी की बैठक 7 अक्टूबर को तेलंगाना के हैदराबाद स्थीत नारायनगुडा के कांग्रेस हाऊंस मे आयोजित किया गया था। जिसमे देश भर के सीमेंट संयंत्रों मे कार्यरत श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधि मंडल भारी संख्या में व बढ चढ कर हिस्सा लिए । जिसमे इस बैठक में कर्मचारियों के हित में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

​ठेका मजदूरों के अधिकार:

गौरतलब हो कि पुरी दुनिया में हर छोटे बडे उद्योग यहा तक सरकारी विभागों में भी ठेका प्रथा के तहत भरा जा रहा है। वही इसी के आधार पर ही जोरो पर काम कराया जा रहा है। इस पर फेडरेशन इस बार भी ठेका श्रमिकों (कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स) के बारे मे गंभीरता के साथ सोचते हुए। काम करने के लिए कटिबद्ध है। इस प्रकार उद्योगों मे कार्य कर रहे, ठेंका श्रमिकों के स्थायीकरण और उन्हें परमानेंट कर्मचारियों के समान वेतन देने की मांग प्रमुख है।

IMG 20261009 WA0007 1 - IMG 20261009 WA0007 1

​सेवानिवृत्ति आयु:

बता दे कि कर्मचारियों की बहुत सालो से लंबित मांगो मे से एक रिटायरमेंट का जो उम्र वर्तमान में 58 वर्ष है। उसे बढ़ाकर 60 वर्ष करने का प्रस्ताव रखा जा रहा है ।

​वेतन और पेंशन वृद्धि:

हर स्तर के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी और पेंशन प्रणाली में सुधार।

​ओवरलोड और कार्यभार:

वही स्थायी कर्मचारियों के तेजी से रिटायर होने के बाद बचे हुए कर्मियों पर बढ़ रहे कार्यभार का संज्ञान लेते हुए उन्हें उचित लाभ देने की मांग।

​नॉमेनक्लेचर कमेटी और नई नीतियां:

महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्तमान समय के मद्देनजर समय की यह मांग है कि ऑटोमेशन और आईटी क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए नए पदों (नॉमेनक्लेचर) के निर्धारण के लिए समिति का गठन।

​CMA के साथ नियमित संवाद:

चार साल के समझौते के बाद उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए एक ऐसी समिति बनाने का सुझाव, जो वर्ष में कम से कम दो बार यूनियन प्रतिनिधियों से बैठक करे।

​समझौता नहीं तो आंदोलन:

जानकारी के अनुसार इंटक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डां. संजीव रेड्डी व महासचिव श्री देवराज सिंह जी के द्वारा यह स्पष्ट कहा गया है कि जब तक ठेका मजदूरों (कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स) के पक्ष में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कोई अंतिम समझौता नहीं होगा। यदि मांगे पूरी नहीं हुईं, तो यूनियन उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगी।

IMG 20261009 WA0005 - IMG 20261009 WA0005

26 को होगी ​आगामी बैठक और राष्ट्रीय अधिवेशन:

आगामी 26 अक्टूबर को दिल्ली में सीएमए (CMA) के साथ इस विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इसके अलावा, आगामी दिसंबर में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इंटक का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Leave a Reply