Chhattisgarh NewsLatest NewsNews from Rural Areas

ग्राम नकटी कुम्हारी में पंचायत सचिव पर वित्तीय अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने जनपद सीईओ से की उच्च स्तरीय जांच की मांग


तिल्दा नेवरा :
जनपद पंचायत तिल्दा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नकटी कुम्हारी में पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश गहराता जा रहा है। पंचायत के पंचों और ग्रामीणों ने सचिव पर वित्तीय आय-व्यय की जानकारी छिपाने और पंचायती राज अधिनियम के नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत तिल्दा) को ज्ञापन सौंपा है।

IMG 20261018 WA0016 - IMG 20261018 WA0016


ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाली नियमित ग्राम सभाओं में पंचायत को प्राप्त होने वाली आय तथा विकास कार्यों में खर्च की जाने वाली राशि का कोई भी ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया जाता। पंचों का कहना है कि नियमानुसार जब भी कैश बुक, वित्तीय आय-व्यय अथवा सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी मांगी जाती है, सचिव द्वारा टालमटोल कर बात को घुमा दिया जाता है।


शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पारदर्शिता के अभाव में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ गई है, जिससे ग्राम सभा का औचित्य ही समाप्त होता नजर आ रहा है।

IMG 20261018 WA0017 - IMG 20261018 WA0017


ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

  • ग्राम पंचायत नकटी कुम्हारी के पिछले 3 वर्षों के आय-व्यय (वित्तीय खातों) की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा ऑडिट कराया जाए।
  • ग्राम सभा की बैठकों में अनिवार्य रूप से पूर्ण आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने हेतु सचिव को कड़े निर्देश दिए जाएं।
  • जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर दोषी सचिव के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
    ज्ञापन सौंपते समय पंचायत के कई पंचगण और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने शीघ्र निष्पक्ष जांच न होने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply