Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

मंत्री टंक राम वर्मा ने ग्राम टंडवा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) भवन का लोकार्पण

तिल्दा नेवरा : समीपस्थ ग्राम टंडवा (तिल्दा) में नवीन सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) भवन का लोकार्पणमंत्री टंक राम वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के शुरू होने से राशन वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने और ग्रामवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

IMG 20261018 WA0018 - IMG 20261018 WA0018

छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि शासन की जनकल्याणकारी सुविधाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहजता से पहुंचें। यह नया पीडीएस भवन क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा को सशक्त और राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व सुचारु बनाने की दिशा में उपयोगी साबित होगा।ग्राम टंडवा बैकुंठ में नवीन आई डी पृथक करने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) भवन तक बड़ी सौगात देने के लिए समस्त ग्रामवासियों की ओर से मंत्री टंक राम वर्मा का कोटि-कोटि आभार और धन्यवाद।


इस नए भवन के आने से हमारे गाँव में राशन वितरण व्यवस्था और भी सुचारू व पारदर्शी होगी। ग्रामीणों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए पूरा गाँव आपका सहृदय धन्यवाद करता है।” इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप सरपंच योगिता कृष्ण कुमार वर्मा ,डी एस एफ सदस्य तुलसी राम गौतम , जनपद सदस्य गीताजंली हेमलाल उपसरपंच गीतू महेश कोसले, दुष्यंत वर्मा ,यश निर्मलकर ,राजा प्रदीप सिंह सुनील पासी ,राजेश यादव समस्त पंच गण एवं राधा रानी मंडली शारदा महिला मानस मंडली व ग्रामीण उपस्थित रहे

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply