छत्तौद मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीराम लीला कर दशहरा पर किया रावण दहन अंचल भर से आये लोग

तिल्दा-नेवरा : समीपस्थ ग्राम पंचायत छत्तौद मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीराम लीला का मंचन किया गया। जिसमे छोटे बडे पात्रों ने दर्शको का रोजाना नौरात्री भर मनोरंजन कर लोगो का मन मोहा। यहीं की श्रीराम लीला पुरे अंचल भर मे उत्कृष्ट व सुप्रसिद्ध माना जाता है। जहां एक ओर शहरो व ग्रामो मे बडे बडे कार्यक्रमों की धुम रही। वही यहां के ग्रामीण अपने ही ग्राम के श्रीराम लीला को देख कर दुसरे का ध्यान ही भुल गये।

बता दे कि ग्राम पंचायत छत्तौद मे प्रतिदिन की लीलाओ मे जिन पात्रे का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उन्हे दुसरे दिन सम्मानित किया जाता रहा। इससे पात्रों का मनोबल दुगुना होता रहा। वही दर्शको के बीच संख्या बढती नजर आई। समय के अनुसार अब ग्रामो मे श्रीराम लीला के मंचन के लिए पात्रो की कमी का भारी सामना करना पड़ता है। क्योंकि की बढती पाश्चात्य सभ्यता और मोबाइल व टी वी के जमाने मे लोग अपना रूची हटाते नजर आरहे है। फिर भी यहां के वरिष्ठ कनिष्ठ संचालकों ने हार नही मानी। अपना प्रयास जारी रखा।

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत छत्तौद का दशहरा अंचल भर मे सुप्रसिद्ध है। यही कारण है कि यहां का दशहरा का आनंद लेने। दुर दुर से लोग आते हैं। वही हर घर मेहमानों का मजमा लगा रहता है। इस वर्ष भी विशालकाय रावण का निर्माण कर श्रीराम और रावण की दहा ने दर्शको मे तहलका मचा दिया था। जैसे ही रावण का वध हुआ। लोग जय जय श्री राम की जयकारे लगाने लगे। उसके बाद यहा भारी मेला भी लगा रहा। यहां खाने पीने की चीजे व मनोरंजन की भी प्रदर्शनी लगी रही है। जिसका खास कर बच्चो ने अच्छी खासी मजा लिया। इस प्रकार रावण दहन कर असत्य पर सत्य की जीत को आत्मसात करने का संदेश दिये। वही अपने उपर छीपे अहंकार रूपी रावण को मारने का मंच के माध्यम से आह्वान किया गया।




