Chhattisgarh NewsEducational NewsLatest News

मिशन वार्ड के होनहार आर्चित मैती की सीए इंटरमीडिएट में शानदार सफलता पर पार्षद रानी सौरभ जैन ने किया सम्मान

तिल्दा-नेवरा : नगर के मिशन वार्ड क्रमांक 21 निवासी एवं श्री सुरेश मैती जी के सुपुत्र आर्चित मैती ने सीए इंटरमीडिएट (CA Intermediate) की ग्रुप-1 परीक्षा प्रथम प्रयास में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विशेष रूप से तीनों विषयों में छूट (Exemption) प्राप्त कर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिचय दिया है।

IMG 20261022 WA0037 - IMG 20261022 WA0037

आर्चित की इस शानदार सफलता पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा-नेवरा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन अपने परिजनों एवं साथियों के साथ उनके निवास पहुंचीं। उन्होंने आर्चित को शाल पहनाकर सम्मानित किया, मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर रानी सौरभ जैन ने कहा कि मिशन वार्ड के होनहार विद्यार्थी की यह उपलब्धि पूरे वार्ड के लिए गर्व और खुशी का विषय है। आर्चित ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने पर सफलता अवश्य मिलती है। उनकी उपलब्धि वार्ड के अन्य विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने आर्चित को सीए फाइनल में सफलता प्राप्त कर एक कुशल एवं प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने तथा अपने परिवार, मिशन वार्ड और तिल्दा-नेवरा का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं।

भाजपा नेता दीपक शर्मा ने भी आर्चित की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रथम प्रयास में सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करना उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का प्रमाण है। आर्चित की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि युवा अपनी लगन और निरंतर परिश्रम से शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। दीपक शर्मा ने आर्चित को आगामी सीए फाइनल परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस आत्मीय सम्मान से आर्चित एवं उनके परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रानी सौरभ जैन और साथ आए सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

सम्मान कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपक शर्मा, भाजपा नेता सौरभ जैन, सागर पंजवानी एवं नरेश जोधवाणी उपस्थित रहे। सभी ने आर्चित की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply