
यूको बैंक बैकुंठ टंडवा मे भी देश व्यापी हडताल का समर्थन कर कर्मचारी हड़ताल पर रहे
आज उको बैंक बैंकुंथ तन्दावा में बैंकिंग कराय रहे बाधित
तिल्दा नेवरा रायपुर, 9 जूलाई 2025 : आज सरकार के श्रम कानूनों मे बदलाव को लेकर तथा हर क्षेत्र मे ठेका प्रथा व वेतन विसंगति के विरोध मे देश व्यापी हडताल की घोषणा देश के सभी राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों की सहमति व सहयोग से आज 9 जूलाई को “एक दिवसीय देश व्यापी हडताल ” की घोषणा किया गया था। जिसका समर्थ व प्रभाव पुरे देश भर में औद्योगिक क्षेत्र, असंगठित क्षेत्र, सरकारी संविदा कर्मियों, श्रमिको के द्वारा देखा जा रहा है।
बता दे कि आज के इस एक दिवसीय देशव्यापी हडताल का समर्थन छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र यूको बैंक बैकुंठ (टंडवा) मे भी देखा गया। जहां के कर्मचारियों ने आज बैक में ड्यूटी न आकर हडताल मे शामिल होने गये रहे। इससे यहा के खाताधारक परेशान व बहुत से काम लेना देन से वंचित होना पडा। इस प्रकार से यूको बैंक बैकुंठ टंडवा मे सब काम बाधित रहा। हालांकि ATM सुविधा चालू रहा है।
गौरतलब हो कि आज इस एक दिवसीय देशव्यापी हडताल मे अधिकतर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों, मजदूरों, कर्मचारियों के द्वारा ज्यादा समर्थ करते हुए देखा गया। चूकि सरकार द्वारा पुराने श्रम कानूनी मे बीना ट्रेड यूनियन के सहमती व सुझाव से अनावश्यक बदलाव का विधेयक का मसौदा तैयार कप लिया गया है। जो बदला किया गया है। उसमे उद्योग पतियों को बढावा, बल व पक्ष मे ज्यादा जोर दिया गया है। वही औद्योगिक कर्मचारियों व श्रमिकों के लिए बहुत घातक व हित में नहा है। इस लिए ज्यादातर औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों मे ज्यादा आक्रोश व विरोध देखा जा रहा है।जिसको लेकर औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों के द्वारा ट्रेड यूनियन के माध्यम से जगह जगह काम बंद, हडताल, धरना, रैली, किया जा रहा है। इससे बहुत से उद्योग प्रभावित रहा है। वही बैक, सरकारी काम काज सब बाधित हुआ है। इस प्रकार से आज 9 जूलाई को “एक दिवसीय देशव्यापी हडताल ” सफल रहा है।
इस महा विरोध से सरकार के कानो मे सभी प्रभावित कर्मचारियों, श्रमिको का मागे व भावनायें समझ मे आजाने चाहिए। अन्यथा यह और भी आगे लंबा समय व उग्र प्रदर्शन का रूप धारण कर सकती है।





