
नन गिरफ्तारी मामला मे विजय बघेल सांसद ने कहा कांग्रेस के जिम्मेदारों ने भ्रम फैलाया
रायपुर, 30 जूलाई 2025 : संसद सत्र मे नन गिरफ्तारी मामला मे छत्तीसगढ़ की बात प्रमुखता से रखा गया। जिसमे छत्तीसगढ़ के जिले व शहर दुर्ग रेलवे स्टेशन में मानव तस्करी और धर्मांतरण कर दो नन द्वारा बस्तर की भोली भाली आदिवासी बेटियों को आगरा ले जाया जा रहा था। जिन्हें दुर्ग जिला के हमारे जागरुक नागरिकों द्वारा बचाया गया।जिसमे आज संसद सत्र के शून्यकाल में इस संवेदनशील मुद्दे को सदन के पटल में सांसद विजय बघेल ने प्रमुखता से रखा।यह छत्तीसगढ़ की जिम्मेदार सरकार की पहचान है।
बता दे कि इस अवसर दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी ने कहा कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा सबके सामने आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी, व कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा जी सहित कांग्रेस के सांसद और नेता मानव तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं। यह स्पष्ट हो गया है कि वे सब नन के समर्थन में खड़े हो रहे हैं। यहा इस शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भ्रम फैलाकर अराजकता पैदा करना चाह रही है। कानून अपना काम कर रही है और यह सभी नन के समर्थन में खड़े होकर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं।यह अन्या व शोषण भाजपा सरकार नही होने देगी। सरकार सबके हितैषी है।





