बस्तर : संदिग्ध गतिविधियों पर रोक एवं शांति पूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराये जाने चलाया गया अभियान। शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस की चेकिंग। 40 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी की मौजूदगी में 1000 से अधिक व्यक्तियों की चेकिंग

पुलिस अधीक्षक, श्री *शलभ कुमार सिन्हा* के निर्देशन में बस्तर पुलिस के द्वारा आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती चुनाव 2025 के मद्देनजर एवं आदर्श आचार संहिता के पालन में शहर में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने अभियान चलाया गया इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक, *श्री शलभ कुमार सिन्हा* के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक *श्री माहेश्वर नाग* एवं नगर पुलिस अधीक्षक *श्री उदित पुष्कर* के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में 40 से अधिक जवानो की मौजूदगी में तड़के सुबह 4 बजे के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस्तर पुलिस द्वारा शहर के कालीपुर अटल आवास में बाहर से आए व्यक्तियों एवं उनके संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने लगभग 1000 से अधिक व्यक्तियों का।

चेकिंग एवं पुछताछ किया गया और आवश्यक दस्तावेजो की चेकिंग की गई एवं शहर में आगामी चुनाव के दौरान शांति पूर्ण वातावरण बनाये रखने सभी को समझाइश दी गई।