All India News

दिल्ली स्टेशन मे एक चूक से मची भगदड़ मे 18 की मौते और कई घायल

दिल्ली स्टेशन मे एक चूक से मची भगदड़ मे 18 की मौते और कई घायल

नई दिल्ली : प्रयागराज दर्शन व गंगा स्नान के लिए आतुर जनशैलाब के बीच एक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। जिसमे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हुई 18 दुखद मौतों की जो कहानी सामने आई है। उसके अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। जो प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में चढ़ने का इंतजार कर रहे थे। इसी समय, प्लेटफार्म नंबर 13 पर नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सवार होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री जमा हो गए थे। यह ट्रेन लेट थी और इसे मध्य रात्रि में रवाना करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था। जिसके कारण यात्री प्लेटफार्म पर ही रहे। क्योंकि प्लेटफार्म नंबर 14 और 13 एक एक दूसरे से सटे हुए हैं। और दोनों प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ती जा रही थी। इसी बीच स्टेशन पर भगदड़ मच गई। जिससे हादसे में 18 यात्रियों की दम घुटने से मौत हो गई। यह इस माह की दुसरी बडी घटना है।IMG 20250216 WA0040 - IMG 20250216 WA0040

सुत्रो के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर कुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ क्षमता से बहुत ज्यादा हो गई थी। ये यात्री प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे। घटना में 12 गंभीर रुप से घायल लोगों का दिल्ली के LNJP अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस दुखद हादसे में मरने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।

गौरतलब हो कि इस घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख जताया। वैष्णव ने एक्स पर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई। दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उधर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद यूपी के सभी रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट कर दिए है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles