समोदा पूर्णिमा महोत्सव में उमड़ी जनसैलाब 8 झाकीयो ने डीजे व धुमाल मे लोग रात भर झूमते रहे

समोदा /आरंग : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड आरंग के समीपस्थ महानदी के तट पर स्थीत ग्राम समोदा मे प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे इस वर्ष भी 8 ग्रुपों के द्वारा भगवान कार्तिकेय जी की झाकीया निकाली गई। जो की दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, अभनपुर, भाठापारा, की एक से बढ़कर एक डी जे व धुमाल ने रात भर समा बांधा गया।

बता दे कि समोदा जो कि नगर पंचायत हो चुका है। यहां कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव के बारे मे आयोजक मंडल से लाकेश साहू जो कि लाकेश कलेक्शन के संचालक भी है। उन्होंने इस आयोजन के बारे में जानकारी दी कि इस महोत्सव को देखने के लिए समोदा मे पुरे अंचल भर मे सुप्रसिद्ध है। जिसे देखने व मनाने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। जहां पूर्णिमा के पावन पर्व पर लोग महानदी के घाट मे आस्था की डुबकी लगा कर अपने आप को धन्य मानते हैं।

ज्ञात हो कि इस बार भी आकर्षक झाकियो के साथ बडा भारी डेकोरेशन, डी जे व धुमाल के साथ रात 11 बजे से समोदा नगरपंचायत के मुख्य मार्ग से भ्रमण कराया गया। जिसे देखने के लिए अंचल भर से लोग उमड पडे थे। वही यहा छोटे बडे, बुढे युवाओं की भीड इंतनी रही की पैर रखने का भी जगा नही मील रहा था। वही एक से बढकर एक कलाकृतियों को देख भावविभोर होते रहे।


गौरतलब हो कि मंगलवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर घाटो मे स्नान करने के लिए घाटो पर भीड देखने लायक रहा। उसके बाद यहां मेला लगा। जिसे देखने व मनोरंजन करने लोग सह परिवार उमड पडे थे। क्योंकि मेले मे ढेलवा, रिचोली, झंपींग झपाक, मीकीमाऊंस, से बच्चे व महिलाये आनंद लिये। तो वही खेल खिलौने व मिठाई का अंबार लगा रहा। जिसका लोग आनंद लिये। वही इस अवसर पर रात्रिकालीन मनोरंजन के रूप मे छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।





