तिल्दा नेवरा क्षेत्र में मनाया गया पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल का जन्मदिन, किसानों का हुआ सम्मान

तिल्दा-नेवरा : देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री एवं अंचल के समाजसेवी नेता श्री अनिल अग्रवाल का जन्मदिन क्षेत्र में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तिल्दा-नेवरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। वहीं किसानों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।

बता दे कि तिल्दा सहकारी समिति में समस्त कृषकों द्वारा अनिल अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में किसानों ने अनिल अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की। इस दौरान मनोज निषाद, शिव वर्मा, गोपाल साहू, राम जी, संतोष जी सहित बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि इसी क्रम में पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा में देव दीपावली के पावन अवसर पर गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के दौरान पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल का जन्मदिन भी आत्मीयता के साथ मनाया गया। उपस्थित समाजजनों एवं नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर शमनलाल खूबचंदानी, हीरानंद भोजवानी, सुरेश लखवानी, राम पंजवानी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
अवगत हो कि वहीं ग्राम पंचायत टोहड़ा स्थित किसान समिति में भी किसानों द्वारा अनिल अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर किसानों का सम्मान करते हुए उनके परिश्रम एवं कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में नरसिंह वर्मा, रामेश्वर साहू सहित समस्त किसानजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर तीनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में देव दीपावली के पावन पर्व के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। किसानों, समाजजनों एवं नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल के प्रति लोगों ने आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।



