Political News

यशवंत वर्मा ग्राम कूंदरू से अप्रत्याशित जीत हासिल कर पुन: बने सरपंच

यशवंत वर्मा ग्राम कूंदरू से अप्रत्याशित जीत हासिल कर पुन: बने सरपंच

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के अंतर्गत आने वाले विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत कूंदरू मे सरपंच चुनाव खास चर्चा में रहा है। यहां पहले से गांव की बागडोर यशवंत वर्मा के हाथो में पिछले कार्यकालो मे जनपद सदस्य, सरपंच,उपसरपंच , के रूप में रहा है। जिसमे उनके द्वारा गांव के लोगों के हर सुख दुख के साथी रहे हैं। कहा यह भी जाता है कि वह गरीबो का दाता भी माना जाता है। वे गांव के लोगों को रोजगार दिलाना, हर समस्या मे लोगो का साथ देना। हर समय लोगों की सहयोग के लिए तत्पर रहना रहा है ।अब इस बार पुन: यशवंत वर्मा गिलास छाप मे चुनाव लडा जिसमे अप्रत्याशित जीत हासिल कर ग्राम पंचायत कूंदरू के सरपंच निर्वाचित हुए है।IMG 20250221 WA0018 - IMG 20250221 WA0018

बता दे कि इस बार के पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत कूंदरू मे सरपंच के लिए मात्र दो लोगो ने ही चुनाव लडा। जिसमे यशवंत वर्मा व उनके विरूद्ध मे नये ऊर्जावान अजय कुमार यदू दोनो के बीच अच्छी खासी जोर आजमाईस किया गया। चूंकि यहां यशवंत वर्मा को अजय प्रत्याशी के रूप में माना जाता है। इसके बावज़ूद भी कूंदरू के ही अजय कुमार यदू ने यह हिम्मत दिखाया। इस लिए यहां का चुनाव क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा है। वही अजय कुमार यदू को लोग उसके हार के बाद भी सराहना कर रहे हैं। उन्होंने ने बहुत अच्छा प्रयास किया। बहुत हद तक लोगो की समर्थन व सहानुभूति भी प्राप्त करने मे सफल नजर आया।

यशवंत वर्मा के ग्राम पंचायत कूंदरू के सरपंच बनने पर गांव के लोगों के आलावा पुरे क्षेत्र भर से खुशी जाहिर की जा रही है। वही बधाई के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles