Crime News

पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर किया जानलेवा हमला : FIR दर्ज

रायगढ़ : जूटमिल थाना क्षेत्र में एक युवक पर चार लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। यह हमला जेल में हुए पुराने विवाद को लेकर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

img 20250310 wa00307556007002891445050 - img 20250310 wa00307556007002891445050

बता दे कि इस मामले में पीड़ित प्रेम सारथी, जो रोजी-मजदूरी करता है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पहले निगम कॉलोनी में रहता था और हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा है। जेल में रहने के दौरान उसका विवाद विकास चौहान, मार्शल यादव, विकास वैद्य और लादेन यादव से हुआ था।

img 20250310 wa00278278285598141711683 - img 20250310 wa00278278285598141711683
img 20250310 wa00291438175720592511282 - img 20250310 wa00291438175720592511282

ज्ञात हो कि हमलावरों ने प्रेम सारथी के अनुसार, 8 मार्च 2025 को दोपहर करीब 4:30 बजे वह अपने साथी विक्की चौधरी के साथ जूटमिल मटन मार्केट बस स्टैंड के पास बैठा था। तभी चारों आरोपी वहां पहुंचे और जेल के पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद सभी ने मिलकर हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

गौरतलब हो कि इस दौरान विकास चौहान ने शराब की बोतल से प्रेम सारथी के सिर पर वार कर दिया, जबकि मार्शल यादव ने धारदार हथियार से उसके बाएं हाथ पर हमला कर दिया। लादेन और विकास वैद्य ने भी उसे पीटा, जिससे उसकी पीठ और कमर में चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

वही इस घटना के बारे में पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles