
India news | आडानी ग्रुप के खिलाफ मामला पहुँचा केन्द्रीय श्रमायुक्त के पास: कर्मचारियों को परेशान करने व मांगो को नही मानने संबंधित मामले पर
केन्द्रीय श्रमायुक्त आडानी प्रबंधन व सेन्ट्रल इंटक सीमेंट वर्क्स फेडरेशन के बीच त्रिपक्षीय समझौता
India news
दिल्ली 3 जून 2025 :
भारतीय राष्ट्रीय सीमेंट श्रमिक महासंघ (इंटक) द्वारा अडानी सीमेंट कंपनी के खिलाफ मांगो को न मानने व कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने को लेकर हड़ताल की घोषणा किया गया था। जिसके बाद उसके सभी सीमेंट प्लांटों के कर्मचारियों को कार्यस्थल पर विभिन्न तरीकों से परेशान करने के आरोप में मुख्य श्रम आयोग (केंद्रीय), नई दिल्ली द्वारा दिनांक 3.06.25 को सभी ACC एवं अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ के नेताओं के साथ-साथ, श्री के.शेखर मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) एवं श्री कुमार अमृतेश सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय)-सह-औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 (भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय कार्यालय) के अंतर्गत सुलह अधिकारी के साथ भारतीय सीमेंट कर्मचारी महासंघ के महासचिव श्री देवराज सिंह के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे इस तृपक्षीय बैठक में अडानी सीमेंट के अंतर्गत ACC एवं अंबुजा सीमेंट कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
गौरतलब हो कि इस तृपक्षीय समझौता बैठक के चर्चा में पुरे देश भर के आडानी सीमेंट यूनिटों के प्रतिनिधिमंडल की भारी संख्या में उपस्थिति रही। जिसमे हिमाचल प्रदेश के गग्गल प्लांट, महाराष्ट्र के चांदा सीमेंट प्लांट, मराठा के अंबुजा सीमेंट प्लांट, छत्तीसगढ़ के जामुल सीमेंट प्लांट, ओडिशा के बरगढ़ सीमेंट प्लांट, राजस्थान के लाखेरी सीमेंट प्लांट, अदानी सीमेंट के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारी यूनियन अध्यक्षों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
बता दे कि इस श्रमिकों के समस्याओं को लेकर केंद्रीय श्रम आयोग ने यह पक्का आश्वासन दिया। जिसमे कि अदानी कंपनी आने वाले दिनों में अपने किसी भी कर्मचारी को कोई परेशानी नहीं देगी। वही इस संबंध में अयसे ही अगली बैठक इसी महीने 24 जून 2025 को पुन: करने की बात कही है।यह जानकारी आडानी सीमेंट से यूनियन प्रतिनिधि भूपेश जी के द्वारा दिया गया।