
महेंद्र कुमार जेठी बने शैल महेंद्र साहू जिलापंचायत क्षेत्र क्र 6 के प्रतिनिधि
तिल्दा नेवरा : समीपस्थ क्षेत्र के जिलापंचायत क्षेत्र क्र 6 के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास सभापति शैल महेंद्र साहू के द्वारा 30 जून को अपने प्रतिनिधि के रूप में निनवा निवासी महेंद्र कुमार जेठी पिता श्री शतानंद जेठी को नियुक्ति पत्र जारी किया है। इस अवसर पर शैल महेंद्र साहू के आलावा पवन कुमार साहू आदित्य विद्या मंदिर स्कूल बैकुंठ के संचालक उपस्थित रहे।
बता दे कि शैल महेंद्र साहू की व्यस्तता के कारण अपने चाहने वालों के बीच हर जगह हर समय नही पहुंच पा रहा है। इस लिए उनकी जो सेवा भावी काम है। जो जन जन तक पहुंचाने का काम चल रहा है। वह आगे भी जारी रहे। इसी आशा व उद्देश्य से शैल महेंद्र साहू ने अपनी नजदीकी व सक्रिय कार्यकर्ता रहे। ग्राम पंचायत निनवा निवासी युवा हृदय सम्राट, लोकप्रिय महेंद्र कुमार जेठी को अपने प्रतिनिधि नियुक्त किया है। ताकि वह उनके किसी भी जनता की सेवा को अनवरत जारी रख सके।

इस अवसर पर महेंद्र कुमार जेठी को उसके चाहने वालों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। जिसमे पूर्व तहसील साहू संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार साहू, किरना परिक्षेत्र के अध्यक्ष व आदित्य विद्या मंदिर स्कूल बैकुंठ के संचालक पवन कुमार साहू, व स्वयं शैल साहू के पति देव गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रचारक व सेवक श्री महेंद्र साहू आदि के आलावा बहुत से लोगों ने महेंद्र कुमार जेठी को बधाई दी है।
