राष्ट्रीय मजदूर इंटक(कांग्रेस) यूनियन सदैव मजदूरों को समर्पित : दिलीप कुमार वर्मा

Rajendra Sahu
2 Min Read

तिल्दा नेवरा : राष्ट्रीय मजदूर इंटक (कांग्रेस) यूनियन के प्रदेश सचिव व इंडियन नेशनल सीमेंट वर्कर फेडरेसन के राष्ट्रीय सचिव, श्रीसीमेंट इंटक यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने कहा। कि राष्ट्रीय मजदूर इंटक हमेशा मजदूरों के हित मे समर्पित रहा है। यह संगठन आज से नही। अपितु सन, 1947 से अनवरत मजदूरों के अधिकार के लिए संघर्ष करते हुए आरहे है।

IMG 20240305 WA0014

ज्ञात हो कि यही कारण है कि श्रमिकों मे संगठन के प्रति बहुत हि विश्वास है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी संजीवा रेड्डी जी है। वही प्रदेश अध्यक्ष संजय सिह जी है। जिसके मजदूर हितैषी कार्यो को देखते हुए। देश भर मे 3 करोड़ से ज्यादा श्रमिक इंटक के सदस्य है ।

गौरतलब हो कि इंटक यूनियन मे इसिलिये आज 23 लाख सदस्य केवल हमारे छत्तीसगढ़ मे ही है। यह आंकड़ो से पता चल जाता है। कि इंटक के मजदूर हित कार्यो के कारण ही है। यही वजह है कि पूरे देश मे ही नही। विदेशों में भी इंटक से बड़ा मजदूर संगठन नही है।

बता दें कि इंटक के वरिष्ठ नेता चिंतामणि डोंगरे जी ने कहा कि बहुत से फर्जी इंटक नेता अपने आप को अध्यक्ष बताकर। अवैध वसूली मे लगे हुए है। जिसके कारण इंटक संगठन का नाम व छवि खराब हो रहा है। ऐसे फर्जी लोगो से कंपनी व श्रमिकों को सावधान रहने की जरूरत है। अगर ऐसा कोई पाया जाता है। तो उसके खिलाफ संगठन सख्त कानूनी कार्यवाही करने के लिए बाध्य होगी ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *